सलमान खान की 'SVC 63' को मिल गया शीर्षक, 'द मॉन्स्टर' होगा फिल्म का नाम
क्या है खबर?
सलमान खान और नयनतारा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'SVC 63' को शीर्षक मिल गया है। दिल राजू द्वारा निर्मित और वामशी पेडिपल्ली द्वारा निर्देशित यह एक्शन-थ्रिलर अब 'द मॉन्स्टर' के नाम से जानी जाएगी। इसे अखिल भारतीय स्तर पर रिलीज किया जाएगा। वैरायटी इंडिया के मुताबिक, फिल्म के शीर्षक का औपचारिक रूप से ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन निर्माण कार्य जारी रहने के दौरान फिल्म के लिए 'द मॉन्स्टर' नाम तय कर लिया गया है।
योजना
फिल्म के व्यापक प्रचार अभियान चलाने की तैयारी
रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म निर्माण का कार्य आने वाले समय में जारी रहने की उम्मीद है। निर्माता आधिकारिक शीर्षक और पहला लुक दिखाने से पहले एक व्यापक प्रचार अभियान चलाने की योजना बना रहे हैं।
निर्माताओं ने पहले ही संकेत दिया था कि सलमान अभिनीत इस एक्शन-थ्रिलर को बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है। टीम का लक्ष्य अक्टूबर, 2026 तक शूटिंग को खत्म करना है।
इसके अलावा, सलमान और नयनतारा के किरदारों को भी गुप्त रखा जा रहा है।
रिलीज
इर्द पर धमाका करने आएंगे सलमान
'द मॉन्स्टर' को श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स के बैनर तले दिल राजू द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है। यह निर्माता, निर्देशक और सलमान के बीच का पहला सहयोग है।
यही नहीं, लेडी सुपरस्टार नयनतारा भी इसके जरिए पहली बार सलमान के साथ स्क्रीन साझा कर रही हैं।
इससे पहले उन्हें शाहरुख खान की हिंदी फिल्म 'जवान' (2023) में देखा गया था, जिसका निर्देशन एटली ने किया था।
बता दें, 'द मॉन्स्टर' ईद, 2027 पर विश्व स्तर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।