NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जातिवादी टिप्पणी के बाद 'बिग बॉस 9' की प्रतिभागी युविका चौधरी पर हुई FIR, जानिए मामला
    जातिवादी टिप्पणी के बाद 'बिग बॉस 9' की प्रतिभागी युविका चौधरी पर हुई FIR, जानिए मामला
    मनोरंजन

    जातिवादी टिप्पणी के बाद 'बिग बॉस 9' की प्रतिभागी युविका चौधरी पर हुई FIR, जानिए मामला

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    May 30, 2021 | 01:13 pm 1 मिनट में पढ़ें
    जातिवादी टिप्पणी के बाद 'बिग बॉस 9' की प्रतिभागी युविका चौधरी पर हुई FIR, जानिए मामला

    हाल में 'बिग बॉस 9' की फेम अभिनेत्री युविका चौधरी गलत कारणों की वजह से सुर्खियों में रही हैं। कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर उनकी ग‍िरफ्तारी की मांग उठी थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसके बाद ट्विटर पर उनकी गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई थी। अभिनेत्री पर एक जाति विशेष के खिलाफ टिप्पणी करने का आरोप लगा था। अब इस मामले में हरियाणा पुलिस ने युविका पर FIR दर्ज की है।

    इस अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मामला

    अभिनेत्री के खिलाफ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। हांसी के वकील और दलित कार्यकर्ता रजत कल्सन की शिकायत के बाद यह FIR दर्ज की गई है। उन्होंने शिकायत में हांसी के पुलिस अधीक्षक नितिका गहलोत को बताया कि युविका ने एक वीडियो के जरिए अनुसूचित जाति के प्रति अपमानजनक टिप्पणी की है। हांसी पुलिस की साइबर सेल की टीम ने जांच के बाद युविका पर मामला दर्ज किया है।

    गैरजमानती धारा में दर्ज हुआ मुकदमा

    युविका पर अनुसूचित जनजाति अधिनियम की धारा 3(1)(u) के तहत मामला दर्ज किया गया है, जो एक गैरजमानती धारा है। रजत ने पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह और 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की फेम मुनमुन दत्ता के खिलाफ भी FIR दर्ज करवायी थी।

    ट्विटर पर ट्रेंड हुआ था #ArrestYuvikaChoudhary

    सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर #ArrestYuvikaChoudhary ट्रेंड कर गया था। युविका ने यूट्यूब पर एक वीडियो डाला था, जिसमें उनके पति प्रिंस नरूला बाल कटवाते हुए नजर आए थे। इस वीडियो में अभिनेत्री कहती हुई नजर आई थीं कि उन्हें खुद के लिए इतना समय नहीं मिलता कि वह अच्छे से तैयार हो सके। इसी दरमियान वीडियो में वह आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल करती हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग अभिनेत्री से काफी नाराज हुए थे।

    गिरफ्तारी की मांग उठने के बाद युविका ने मांगी माफी

    ट्विटर पर गिरफ्तारी की मांग उठने के बाद इस अभिनेत्री ने अपने ट्विटर पोस्ट में माफी मांगी थी। उन्होंने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा था, 'मैंने अपने आखिरी व्लॉग में जिस शब्द का इस्तेमाल किया है, उसका मुझे मतलब पता नहीं था। मेरा मकसद किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं था। मैं किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए ऐसा कभी नहीं कर सकती। मैं आप सभी से माफी मांगती हूं और आशा करती हूं कि आप समझेंगे।'

    यहां देखिए युविका का ट्विटर पोस्ट

    Hi guys I didn’t kw the meaning about that word wt I used in my last vlog I didn’t mean to hurt anyone and I can never do that to hurt someone I apologise to each n every one I hope you understand love you all

    — Yuvika Choudhary (@yuvikachoudhary) May 25, 2021

    आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद मुनमुन पर हुई FIR

    हाल में आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल करने पर मुनमुन की आलोचना की गई थी। मुनमुन ने एक वीडियो में इसी तरह के जाति सूचक शब्‍द का इस्‍तेमाल क‍िया था। उनकी भी ग‍िरफ्तारी की मांग तेज हो गई थी। इसके बाद मुनमुन ने बयान जारी करके माफी मांगी थी। माफी के बावजूद मुनमुन पर कई जगह मामले दर्ज हुए हैं। अब मुंबई पुलिस ने अभिनेत्री के खिलाफ IPC की धारा 295 (ए) के तहत मामला दर्ज किया है।

    ऐसा रहा है युविका का करियर

    युविका को 'अम्मा', 'कॉमेडी क्लास', 'दफा 420', 'अस्तित्व एक प्रेम कहानी', 'लव स्कूल' जैसे शो में देखा गया है। वह 'कुमकुम भाग्य', 'नच बलिए 9' और 'बिग बॉस 9' में नजर आ चुकी हैं। वह टीवी की दुनिया की चर्तित अभिनेत्री मानी जाती हैं। युविका को फिल्म 'ओम शांति ओम' से विशेष पहचान मिली थी। इस फिल्म में उन्हें डॉली अरोड़ा के किरदार में देखा गया था। फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण नजर आई थीं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    मुंबई
    बॉलीवुड समाचार
    सोशल मीडिया
    मनोरंजन
    विवादित बयान
    युविका चौधरी

    मुंबई

    अमिताभ ने मुंबई में खरीदा आलीशान फ्लैट, कीमत 31 करोड़ रुपये बॉलीवुड समाचार
    विनायक दामोदर सावरकर की बायोपिक फिल्म को निर्देशित करेंगे महेश मांजरेकर बॉलीवुड समाचार
    'जस्सी जैसी कोई नहीं' की मोना सिंह पांच साल बाद टीवी पर करेंगी वापसी बॉलीवुड समाचार
    'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के घनश्याम नायक ने आर्थिक तंगी की खबर को बताया अफवाह बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    सत्यजीत रे पर आधारित नेटफ्लिक्स की सीरीज 'रे' का टीजर जारी, ये कलाकार आएंगे नजर नेटफ्लिक्स
    NCPCR ने 'बॉम्बे बेगम्स' की टीम के खिलाफ FIR की मांग की, जानिए कारण महाराष्ट्र
    आखिर सोशल मीडिया पर क्यों उठ रही रणदीप हुड्डा की गिरफ्तारी की मांग? ट्विटर
    एकता कपूर की 'नागिन 6' में मुख्य भूमिका में नजर आ सकती हैं नियति फतनानी एकता कपूर

    सोशल मीडिया

    क्या खत्म हो जाएगा व्हाट्सऐप का एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन? व्हाट्सऐप
    ट्विटर ने शुरू होने के चंद दिन बाद रोक दिया वेरिफिकेशन प्रोग्राम, जानिए कारण ट्विटर
    ट्वीट्स पर दे पाएंगे फेसबुक जैसे इमोजी रिऐक्शंस, सामने आए स्क्रीनशॉट्स ट्विटर
    अब जल्दी-जल्दी सुनें व्हाट्सऐप वॉइस मेसेज, मिला नया फीचर व्हाट्सऐप

    मनोरंजन

    फिल्मों की चाह में दो साल से घर पर बैठे हैं अभिनेता विवेक दहिया, जताई नाराजगी टीवी शो
    ग्रामीणों ने रोकी मनोज बाजपेयी की फिल्म की शूटिंग, जताया विरोध कोरोना वायरस
    गोपी बहू बन छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहीं अभिनेत्री जिया मानेक मनोरंजन
    क्या बॉलीवुड की इस अभिनेत्री को डेट कर रहे हैं अनुष्का शर्मा के भाई करणेश? अनुष्का शर्मा

    विवादित बयान

    एलोपैथी को 'बकवास विज्ञान' कहने से लेकर 'कोरोनिल' के समर्थन तक रामदेव के प्रमुख विवादित बयान पतंजलि
    कंगना रनौत के खिलाफ कोलकाता पुलिस ने दर्ज की FIR, हेट स्पीच का लगा आरोप बॉलीवुड समाचार
    मौत के आंकड़ों पर बहस का मतलब नहीं, शोर मचाने से वापस नहीं लौटेंगे मृतक- खट्टर हरियाणा
    जनसंख्या पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- तीसरा बच्चा होने पर माता-पिता को हो जेल या जुर्माना इंदिरा गांधी

    युविका चौधरी

    मुनमुन दत्ता के बाद अभिनेत्री युविका चौधरी की ग‍िरफ्तारी की मांग उठी, जानिए वजह मुंबई
    प्रिंस-युविका ने जीता 'नच बलिए 9', इन तीन रियलिटी शोज़ के भी रह चुके हैं विनर मनोज तिवारी
    'बिग बॉस 9' विनर प्रिंस नरूला के भाई का निधन, तीन महीने पहले हुई थी शादी बॉलीवुड समाचार
    जातिगत टिप्पणी मामले में युविका चौधरी गिरफ्तार, तीन घंटे पूछताछ के बाद मिली अंतरिम जमानत हरियाणा
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023