Loading...
इमरान खान की मुश्किलें बढ़ी, हिरासत में लिए जाने के बाद पुलिस ने दर्ज की FIR
इमरान खान पर केस दर्ज

इमरान खान की मुश्किलें बढ़ी, हिरासत में लिए जाने के बाद पुलिस ने दर्ज की FIR

Oct 11, 2026
02:49 pm

क्या है खबर?

मुंबई पुलिस ने शनिवार को अगस्त क्रांति मैदान में प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए अभिनेता इमरान खान समेत कइयों के खिलाफ FIR दर्ज की है। ये प्रदर्शन दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के समर्थन में आयोजित किया गया था, जिसमें विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) विवाद को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही थी। इस प्रदर्शन के दौरान 400 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया था।

मामला

गैरकानूनी सभा और आदेश की अवहेलना में इमरान पर केस

IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, गावदेवी पुलिस स्टेशन में धारा 223 (आदेश की अवहेलना), 126(2) (गलत तरीके से रोकना), और 189(2), 189(3), व 189(5) (गैरकानूनी सभा) के तहत FIR दर्ज की गई है।

इस बीच हिरासत में लिए जाने के ठीक बाद इमरान ने सोशल मीडिया पर पुलिस वैन के अंदर से एक तस्वीर साझा की थी। इसके साथ उन्होंने मजाकिया अंदाज में कैप्शन में लिखा था, "लगता है मैं लॉन्ग ड्राइव पर जा रहा हूं।"

बयान

अपनी हिरासत पर क्या बोले थे इमरान?

एक अन्य वीडियो में इमरान ने अपनी हिरासत पर कहा था, "ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं पता कि मुझे यहां क्यों लाया गया है। उन्होंने हमें सड़कों से उठाया और वैन में बैठने को कहा। रिहा करने से पहले हमें लगभग 2 घंटे तक पुलिस वैन में घुमाया गया। हमने वैन में चढ़ने से पहले साफ किया था कि हमारी कोई विशेष मांग नहीं है, बल्कि हम मुंबई के एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर वहां आए थे।"

ADVERTISEMENT

शिकंजा

इमरान के साथ गर्लफ्रेंड और बहन को भी पुलिस ने पकड़ा

इमरान की गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन और उनकी बहप जैन मैरी खान को भी अगस्त क्रांति मैदान से हिरासत में लिया गया था।

दोनों ने ही पुलिस वैन के अंदर से अपने सोशल मीडिया पर लगातार अपडेट साझा किए।

ये विरोध प्रदर्शन मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित गड़बड़ियों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही CJP के समर्थन में आयोजित किया गया था।

ADVERTISEMENT

समर्थन

छात्र प्रदर्शनों का भी पुरजोर समर्थन कर चुके इमरान

बता दें कि इमरान पहले भी छात्र प्रदर्शनों का समर्थन कर चुके हैं। उन्होंने छात्रों पर लाठीचार्ज की आलोचना करते हुए कहा था कि जो व्यवस्था उनकी रक्षा के लिए है, वही विफल हो गई।

साल 2008 में फिल्म 'जाने तू... या जाने ना' से बॉलीवुड में अपना एक्टिंग करियर शुरू करने वाले इमरान ने 2015 की फिल्म 'कट्टी बट्टी' के बाद अभिनय से दूरी बना ली थी। अब वो जल्द ही फिल्म 'अधूरे हम अधूरे तुम' से वापसी करेंगे।

ADVERTISEMENT