
'72 हूरें' की एडवांस बुकिंग शुरू, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म
क्या है खबर?
संजय पूरन सिंह द्वारा निर्देशित '72 हूरें' इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है। अशोक पंडित इसके सह-निर्माता हैं।
आलोचकों ने फिल्म के धार्मिक उद्देशयों और आतंकवाद पर सवाल उठाए हैं, लेकिन निर्माताओं का कहना है कि '72 हूरें' केवल आतंकवाद के खिलाफ बनी फिल्म है।
जहां यह फिल्म 7 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए एकदम तैयार है, वहीं अब निर्माताओं '72 हूरें' की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है।
72 हूरें
फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार
जब से '72 हूरें' का टीजर सामने आया है तब से यह फिल्म लगातार विरोध का सामना कर रही है।
हाल ही में सय्यद अरिफाली महमूदअली नाम के एक व्यक्ति ने मुंबई के गोरेगांव पुलिस स्टेशन में '72 हूरें' के निर्देशक और निर्माता के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी।
इसमें पवन मल्होत्रा और आमिर बख्शी अहम भूमिका में होंगे।
'72 हूरें' का निर्माण गुलाब सिंह तंवर, किरण डागर और अनिरुद्ध तंवर और सह-निर्माता अशोक पंडित ने मिलकर किया है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए ट्वीट
‘72 HOORAIN’ ADVANCE BOOKINGS OPEN… IN CINEMAS TOMORROW… Official poster… #72Hoorain pic.twitter.com/r1qaLAMiZa
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 6, 2023