Page Loader
मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल की हालत नाजुक, मेदांता अस्पताल में भर्ती 
मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल की हालत नाजुक (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@rohitbalofficial)

मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल की हालत नाजुक, मेदांता अस्पताल में भर्ती 

Nov 27, 2023
09:29 pm

क्या है खबर?

भारतीय सिनेमा के जाने-माने फैशन डिजाइनर रोहित बल का स्वास्थ्य बहुत खराब है। हिंदूस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, 62 वर्षीय रोहित हृदय संबंधी बीमारी के कारण गुरुग्राम के मेदांता अस्तपाल में वेंटिलेटर पर हैं और जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। रोहित को 3 दिन पहले मूलचंद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन हालात बिगड़ते पर उनको मेदांता अस्पताल लाया गया। उनके दोस्त ने बताया कि रोहित का स्वास्थ्य पिछले कुछ समय से ठीक नहीं है।

रोहित बल 

कौन हैं रोहित बल? 

मुगल फैशन को बढ़ावा देने के लिए मशहूर रोहित का नाम देश के मशहूर फैशन डिजाइनर्स की सूची में शुमार है। उनका जन्म 8 मई, 1961 को श्रीनगर में हुआ था। मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु, अहमदाबाद और चेन्नई समेत उनके कई जगहों पर स्टोर हैं। रोहित ने अमिताभ बच्चन से लेकर काजोल, ईशा गुप्ता, कंगना रनौत, पूजा हेगड़े समेत कई मशहूर हस्तियों के लिए कपड़े डिजाइन किए हैं।

रोहित

2010 में पड़ा था दिल का दौरा 

रोहित को साल 2010 में दिल का दौरा भी पड़ा था। उनको शराब पीने की लत और अन्य स्वास्थ्य संबंधी कारणों से रिहैब का सहारा भी लेना पड़ा था। पिछले साल नवंबर में भी रोहित की तबियत काफी बिगड़ गई थी। उस वक्त भी उनको मेदांता अस्तपाल में ही भर्ती करवाया गया था। बता दें, रोहित को 2001 और 2004 में अंतरराष्ट्रीय फैशन अवॉर्ड्स में 'डिजाइनर ऑफ द ईयर' का खिताब मिल चुका है।