NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 11वीं फिल्म के बाद बंद हो जाएगी सुपरहिट फ्रेंचाइजी 'फास्ट एंड फ्यूरियस'
    अगली खबर
    11वीं फिल्म के बाद बंद हो जाएगी सुपरहिट फ्रेंचाइजी 'फास्ट एंड फ्यूरियस'

    11वीं फिल्म के बाद बंद हो जाएगी सुपरहिट फ्रेंचाइजी 'फास्ट एंड फ्यूरियस'

    लेखन भावना साहनी
    Oct 21, 2020
    02:44 pm

    क्या है खबर?

    'फास्ट एंड फ्यूरियस' सीरीज उन चुनिंदा हॉलीवुड फिल्मों में से एक है, जिसके फैंस दुनियाभर में मौजूद हैं। दर्शकों को इस फ्रैंचाइजी की हर कड़ी का बेसब्री से इंतजार रहता है। हालांकि, अब खबर आई है कि यह फ्रैंचाइजी भी अपनी समाप्ती की कगार पर पहुंच गई है।

    वैराइटी की रिपोर्ट के अनुसार, यह फ्रैंचाइजी 11वीं फिल्म के बाद आखिरकार खत्म हो जाएगी। कहा जा रहा है कि जस्टिन लिन इसके अंतिम दो भागों का भी हिस्सा बनने वाले हैं।

    रिलीज

    28 मई, 2021 को रिलीज होगी F9

    काफी समय से 'F9' चर्चा में बनी हुई है। लेकिन कोरोना वायरस के कारण इसकी रिलीज डेट टलती जा रही है।

    'फास्ट एंड फ्यूरियस' की यह नौवीं फिल्म पहले 22 मई, 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। लेकिन बाद में इसे बदलकर 2 अप्रैल, 2021 किया गया। जबकि इसी दिन 'नो टाइम टू डाई' भी रिलीज हो रही है, ऐसे में F9 को अब 28 मई, 2021 को रिलीज करने का फैसला लिया है।

    निर्देशन

    आखिरी दोनों फिल्मों का भी निर्देशन कर सकते हैं लिन

    गौरतलब है कि 'F9' 2001 में शुरू हुई 'फास्ट एंड फ्यूरियस' सीरीज की नौंवी फिल्म है। जिसे जस्टिन लिन द्वारा डायरेक्ट किया गया है।

    इससे पहले वह इसी सीरीज की फास्ट एंड फ्यूरियस: 'टोक्यो ड्रिफ्ट', 'फास्ट एंड फ्यूरियस (F5)' और 'फास्ट एंड फ्यूरियस 6' का भी निर्देशन कर चुके हैं।

    अब खबर है लिन ही इसकी आखिरी दोनों फिल्मों का भी निर्देशन कर सकते हैं।

    इस सभी सीरीज को भारत के दर्शकों में भी काफी लोकप्रियता हासिल हुई है।

    जानकारी

    फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं विन डिजल

    बता दें कि इस फिल्म में विन डिजल ने मुख्य किरदार निभाने के अलावा इस फिल्म को प्रोड्यूस भी किया है। उनके अलावा डायरेकर जस्टिन लिन, नील मॉर्टीज जो रॉथ जैसी हस्तियां भी निर्माता के तौर पर इसके साथ जुड़ी हैं।

    स्टार कास्ट

    फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे

    फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें विन डिजल के अलावा जॉन सीना, मिशेल रोड्रिग्ज, टायरेस गिब्सन, क्रिस "लुडाक्रिस" ब्रिजस, जोर्डाना ब्रूस्टर, नथाली इमैनुएल, सुंग कांग, हेलेन मिरेन और चार्लीस थेरॉन जैसे सितारों को भी अहम भूमिकाओं में देखा जाएगा।

    इस सफल फ्रेंचाइजी में की एंट्री नई हैं। उन्हें इसमें डोमिनिक के भाई और दुश्मन जैकब की भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा।

    फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता काफी बढ़ती जा रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    हॉलीवुड समाचार

    अब भारतीय रीमेक के साथ दर्शकों के सामने पेश होगा अंतरराष्ट्रीय शो 'ब्लैक विडो' बॉलीवुड समाचार
    ऑस्कर अवॉर्ड्स पर भी पड़ा कोरोना वायरस का प्रभाव, अप्रैल 2021 तक टली सेरेमनी बॉलीवुड समाचार
    सिनेमाघर खुलते ही ये हॉलीवुड फिल्में देंगी बड़े पर्दे पर दस्तक, PVR ने किया ऐलान मनोरंजन
    ऑस्कर के बाद गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स पर भी पड़ी कोरोना की मार, जानिए कब होंगे आयोजित गोल्डन ग्लोब अवार्ड

    मनोरंजन

    ...तो इस कारण मुकेश खन्ना ने आज तक नहीं की शादी, खुद बताई वजह बॉलीवुड समाचार
    सिद्धार्थ मल्होत्रा के हाथ लगी एक्शन-थ्रिलर फिल्म, निभाएंगे रॉ एजेंट का किरदार! बॉलीवुड समाचार
    'अंधाधुन' के तमिल रीमेक का हिस्सा बन सकती हैं ऐश्वर्या राय बॉलीवुड समाचार
    अभिनेता धनुष और विजकांत के घर बम की सूचना से मचा हड़कंप, फर्जी निकली कॉल्स बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025