NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'स्त्री 2' का मजेदार टीजर आया सामने, पंकज त्रिपाठी ने बताया कब आएगी फिल्म
    'स्त्री 2' का मजेदार टीजर आया सामने, पंकज त्रिपाठी ने बताया कब आएगी फिल्म
    मनोरंजन

    'स्त्री 2' का मजेदार टीजर आया सामने, पंकज त्रिपाठी ने बताया कब आएगी फिल्म

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    April 15, 2023 | 05:10 pm 1 मिनट में पढ़ें
    'स्त्री 2' का मजेदार टीजर आया सामने, पंकज त्रिपाठी ने बताया कब आएगी फिल्म
    'स्त्री 2' का टीजर रिलीज

    राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री' के सीक्वल की चर्चा लंबे समय से हो रही है। दबी जुबां अकसर इस फिल्म पर बात होती थी, पर इसकी पुष्टि तब हो गई, जब फिल्म 'भेड़िया' के क्लाइमैक्स में राजकुमार और अपारशक्ति खुराना नजर आए थे। कुछ दिन पहले ही जियो स्टूडियोज ने कई फिल्मों का ऐलान किया है। इसमें 'स्त्री 2' समेत मैडॉक फिल्म्स की कई फिल्में शामिल हैं। अब निर्माताओं ने 'स्त्री 2' का दिलचस्प टीजर शेयर किया है।

    चंदेरी पर फिर आने वाली है आफत

    मैडॉक फिल्म्स ने एक मजेदार टीजर शेयर किया है। इसमें विक्की (राजकुमार) को फिर 'स्त्री' नजर आती है और वह डर जाता है। इसके बाद श्रद्धा कपूर बताती हैं कि वहां 'स्त्री' नहीं, बल्कि वो थीं। यह बताकर श्रद्धा गायब हो जाती हैं। वहां मौजूद पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति को एक चिट्ठी मिलती है, जिसमें बताया जाता है कि चंदेरी पर एक भयानक आफत आने वाली है। फिल्म अगले साल अगस्त में रिलीज हो रही है।

    दर्शक बोले- 'ओ स्त्री जल्दी आना'

    फिल्म का इंतजार कर रहे दर्शक टीजर देखकर खुश हो गए। वे सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ओ स्त्री जल्दी आना।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'चंदेरी वालों फिर से साड़ी पहनने के लिए तैयार हो जाओ।' एक अन्य प्रशंसक ने लिखा कि उन्हें पहली फिल्म बेहद पसंद आई थी और उन्हें सीक्वल का बेसब्री से इंतजार है। कई लोग कॉमेंट में दिनेश विजान को 'कंटेंट किंग' बता रहे है।

    'स्त्री 2' का मजेदार टीजर 

    Instagram post

    A post shared by maddockfilms on April 15, 2023 at 3:38 pm IST

    'भेड़िया' और 'स्त्री' का होगा क्रॉसओवर

    'भेड़िया' के क्लाइमैक्स सीन से पता चलता है कि अभिषेक बनर्जी का किरदार जनार्दन कोई और नहीं बल्कि 'स्त्री' में नजर आया 'जना' है। फिल्म के आखिर में विक्की और बिट्टू जना को लेने आते हैं। अमर कौशिक ने 'स्त्री' और 'भेड़िया' दोनों का निर्देशन किया था और अब वह 'स्त्री 2' का भी निर्देशन कर रहे हैं। हालिया रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के इस साल जुलाई में शुरू होने की उम्मीद है।

    2018 में आई थी 'स्त्री'

    'स्त्री' 2018 में आई थी। इस फिल्म में राजकुमार और श्रद्धा मुख्य भूमिका में थे। फिल्म का प्लॉट चंदेरी पर आधारित था, जिसमें श्रद्धा एक रहस्यमई लड़की के किरदार में नजर आई थीं। फिल्म में विजय राज और पंकज त्रिपाठी भी नजर आए थे। दिनेश की 'भेड़िया' के आइटम सॉन्ग ठुमकेश्वरी में श्रद्धा नजर आईं, वहीं 'स्त्री' में कृति सैनन 'आओ कभी हवेली पर' गाने में नजर आई थीं। तभी से दोनों फिल्मों के क्रॉसओवर की चर्चा थी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    राजकुमार राव
    श्रद्धा कपूर
    दिनेश विजान
    स्त्री फिल्म
    बॉलीवुड समाचार

    राजकुमार राव

    'भीड़' की असफलता पर अनुभव सिन्हा ने दी प्रतिक्रिया, बोले- सिनेमाघर खाली हैं  अनुभव सिन्हा
    बॉक्स ऑफिस: राजकुमार राव की 'भीड़' बुरी तरह पिटी, जल्द सिनेमाघरों से हटाई जाएगी भीड़ फिल्म
    बॉक्स ऑफिस: राजकुमार राव की 'भीड़' का खेल खत्म, छठे दिन किया इतना कारोबार भीड़ फिल्म
    बॉक्स ऑफिस: दर्शकों को रिझाने में असफल रही 'भीड़', किया महज इतना कारोबार भीड़ फिल्म

    श्रद्धा कपूर

    'तू झूठी...' जल्द पार करेगी 'साहो' के हिंदी संस्करण का कारोबार, जानिए अब तक की कमाई रणबीर कपूर
    'तू झूठी...' ने कमाए 200 करोड़, रणबीर कपूर की इन फिल्मों ने भी किया यह कमाल रणबीर कपूर
    बॉक्स ऑफिस: 'तू झूठी मैं मक्कार' के आगे नहीं चला किसी फिल्म का जादू, जानिए कमाई रणबीर कपूर
    बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 'तू झूठी मैं मक्कार' की कमाई में गिरावट, टक्कर देने आई 'भीड़' रणबीर कपूर

    दिनेश विजान

    सारा अली खान की फिल्म 'मर्डर मुबारक' में एंट्री, ली जान्हवी कपूर की जगह सारा अली खान
    राधिका मदान ने किया नई फिल्म 'रूमी की शराफत' का ऐलान, मिला दिनेश विजान का साथ राधिका मदान
    सामंथा रुथ प्रभु को क्रिसमस पर खास तोहफे के साथ मिला विशेष संदेश सामंथा रुथ प्रभु
    दिनेश विजान की हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स में क्या है खास? अब तक आ चुकी हैं ये जानकारी राजकुमार राव

    स्त्री फिल्म

    'स्त्री 2' के साथ होगी हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की वापसी, 'भेड़िया' बन वरुण धवन निभाएंगे अहम किरदार  वरुण धवन
    राजकुमार राव ने 'स्त्री 2' को लेकर साझा किया ताजा अपडेट, जल्द शुरू होगी शूटिंग राजकुमार राव
    श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अभिनीत 'स्त्री 2' की शूटिंग अगले साल होगी शुरू बॉलीवुड समाचार
    राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'रूही' का ट्रेलर रिलीज बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    अयान मुखर्जी 'वॉर 2' के साथ बनेंगे यशराज फिल्म्स के दूसरे सबसे महंगे निर्देशक अयान मुखर्जी
    करण जौहर के 'बेरोजगार' कहने पर भड़कीं कंगना, कहा- चाचा चौधरी फालतू बातों के लिए धन्यवाद  कंगना रनौत
    बॉक्स ऑफिस: पहले दिन सामंथा की 'शाकुंतलम' को मिली अच्छी शुरुआत, 'भोला' के सामने 'दसरा' फेल  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    जन्मदिन विशेष: मंदिरा बेदी का सफरनामा, अभिनय से स्पोर्ट्स एंकरिंग तक  मंदिरा बेदी
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023