Page Loader
'रामायण' में दिग्गज स्टंट निर्देशक गाय नॉरिस की एंट्री, सेट से सामने आईं तस्वीरें
'रामायण' में दिग्गज स्टंट निर्देशक गाय नॉरिस की एंट्री (तस्वीर: एक्स/@filmfare)

'रामायण' में दिग्गज स्टंट निर्देशक गाय नॉरिस की एंट्री, सेट से सामने आईं तस्वीरें

May 29, 2025
12:29 pm

क्या है खबर?

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण' का दर्शक बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, वहीं साई पल्लवी को माता सीता के किरदार के लिए चुना गया है। फिल्म की शूटिंग अपने अंतिम चरण पर है। इसमें जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेंगे, जिस पर काम शुरू हो चुका है। अब 'रामायण' में दिग्गज स्टंट निर्देशक गाय नॉरिस की एंट्री हो चुकी है।

तस्वीर

यश के साथ दिखे नॉरिस

'फ्यूरियोसा: ए मैड मैक्स सागा' और 'मैड मैक्स: फ्यूरी रोड' जैसी फिल्मों के स्टंट निर्देशक नॉरिस इन दिनों भारत में हैं और यश के साथ 'रामायण' के सेट पर काम कर रहे हैं। अब फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें यश को नॉरिस के साथ देखा जा सकता है। बता दें कि सुपरस्टार यश इस फिल्म रावण की भूमिका निभा रहे हैं। वह इस फिल्म के सह-निर्माता भी हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीरें

किरदार

हनुमान बनेंगे सनी देओल 

'रामायण' का पहला भाग दिवाली, 2026 में रिलीज किया जाएगा, वहीं फिल्म का दूसरा भाग ठीक एक बाद यानी 2027 में दिवाली के मौके पर ही दर्शकों के बीच आएगा। लक्ष्मण के किरदार के लिए पहले ही रवि दुबे के नाम पर मुहर लग चुकी है। विभीषण की भूमिका के लिए विजय सेतुपति से संपर्क किया गया है। सनी देओल भगवान हनुमान बने नजर आ सकते हैं। इसके अलावा रकुल प्रीत सिंह फिल्म में शूर्पणखा की भूमिका में दिखाई देंगी।