फाल्गुनी पाठक के नवरात्रि उत्सव की फीस देख भड़के लोग, बोले- दिनदहाड़े लूट मचा रखी है
क्या है खबर?
फाल्गुनी पाठक को अपने बहुप्रतीक्षित नवरात्रि उत्सव को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। मुंबई में होने वाले इस उत्सव में हिस्सा लेने के लिए जो कीमत रखी गई है, वह लोगों को बिल्कुल रास नहीं आ रही। बता दें, गायिका के गरबा संगीत का आयोजन 11 से 19 अक्टूबर तक, 9 दिनों के लिए जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगा। हालांकि, शो की ऊंची कीमतों ने सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं के बीच बहस छेड़ दी है।
कीमत
फाल्गुनी के नवरात्रि उत्सव 2026 के टिकट की कीमतें
बुकमायशो के अनुसार, नवरात्रि उत्सव के लिए कीमत 2,200 से लेकर 2.04 लाख रुपये है।
वर्तमान में पास की कीमत 9 दिनों के लिए प्रति व्यक्ति 20,000 है। सिर्फ एक रात के लिए पहले चरण के एक दिवसीय टिकट करों को छोड़कर 2,200 से शुरू होते हैं।
आलीशान व्यवस्था चाहने वालों के लिए कीमत 2.04 लाख है, जिसमें 12 लोग रुक सकते हैं। इसमें 10,000 के खाने-पीने का कूपन भी है। यह पैकेज केवल एक रात के लिए मान्य होगा।
प्रतिक्रिया
कीमतें देखकर ठनका लोगों का माथा
उत्सव की बुकिंग शुरू होते ही टिकटों की कीमतें ऑनलाइन चर्चा का विषय बन गई हैं।
एक यूजर ने लिखा, 'बुकमायशो पर हमेशा की तरह क्या मजाक है... पास इवेंट कंपनियों द्वारा थोक में बुक किए जाते हैं और हमें ब्लैक मार्केट में बेचे जाते हैं।'
दूसरे ने लिखा, 'अगर इसी तरह दिनदहाड़े लूट करते रहे, तो आने वाले सालों में 9 दिन का विकल्प बंद हो जाएगा।'
एक अन्य ने लिखा, 'फालू, तुम तो बहुत महंगी हो गई हो!'