LOADING...
स्पैनिश गायक एनरिक इग्लेसियस 13 साल बाद भारत में मचाएंगे धमाल, कब और कहां देंगे प्रस्तुति? 
स्पैनिश गायक एनरिक इग्लेसियस भारत में धूम मचाने को तैयार (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@enriqueiglesias)

स्पैनिश गायक एनरिक इग्लेसियस 13 साल बाद भारत में मचाएंगे धमाल, कब और कहां देंगे प्रस्तुति? 

Jun 11, 2025
12:00 pm

क्या है खबर?

जाने-माने स्पैनिश गायक और गीतकार एनरिक इग्लेसियस के प्रशंसक दुनियाभर में फैले हुए हैं। भारत में भी उनके चाहने वालों की कमी नहीं है। अब एनरिक के भारतीय प्रशंसकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, एमिनेम लगभग 13 साल बाद एक बार फिर भारत में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। बता दें कि इससे पहले उन्होंने साल 2012 में भारत में कॉन्सर्ट किया था। उस दौरान एनरिक ने पुणे, गुरुग्राम और बेंगलुरु में प्रस्तुति दी थी।

प्रस्तुति

कब और कहां होगा कार्यक्रम?

एनरिक 30 अक्टूबर, 2025 को भारत में एक कॉन्सर्ट आयोजित करेंगे। यह कार्यक्रम मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में स्थित MMRDA ग्राउंड्स में होने वाला है। इस कार्यक्रम का आयोजन EVA लाइव और BEW लाइव के सहयोग से किया जाएगा। एनरिक कई दफा भारत में आने की इच्छा जता चुके हैं। कई इंटरव्यू में उन्होंने भारत को अपना पसंदीदा शहर बताया है। साल 2019 में उन्होंने कहा था कि वह अब भारत आने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते।

गाने

इन गानों के लिए मशहूर हैं एनरिक 

50 वर्षीय एनरिक इससे पहले 2004 और 2012 में भारत का दौरा कर चुके हैं। उन्हें 'हीरो', 'टूनाइट', 'बैलांडो', 'डू यू नो' और 'बैलामोस' जैसे गानों के लिए जाना जाता है। एनरिक ने अपना पहला एल्बम 'एनरिक इग्लेसियस' साल 1995 में रिलीज किया था, जो सुपरहिट रहा। वह कई ग्रैमी पुरस्कार अपने नाम कर चुके हैं। बता दें कि एनरिक एक अभिनेता भी हैं। उन्होंने साल 2003 में हॉलीवुड फिल्म 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मैक्सिको' में काम किया था।