Page Loader
आदित्य रॉय कपूर नहीं, इमरान हाशमी थे 'आशिकी 2' के लिए निर्माताओं की पहली पसंद
इमरान हाशमी थे 'आशिकी 2' के लिए पहली पसंद (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@therealemraan)

आदित्य रॉय कपूर नहीं, इमरान हाशमी थे 'आशिकी 2' के लिए निर्माताओं की पहली पसंद

Dec 28, 2023
06:27 pm

क्या है खबर?

1990 में आई फिल्म 'आशिकी' का निर्देशन महेश भट्ट ने किया था, जिसमें राहुल रॉय और अनु अग्रवाल की जोड़ी दर्शकों से रूबरू हुई थी। इसके बाद 2013 में आई 'आशिकी 2' में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी दर्शकों के बीच आई थी। इस फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था, लेकिन क्या आप जानते हैं 'आशिरी 2' के लिए आदित्य नहीं, बल्कि इमरान हाशमी निर्माताओं की पहली पसंद थे।

रिपोर्ट

मुझे कोई पछतावा नहीं- हाशमी 

पिंकविला के साथ खास बातचीत में हाशमी ने खुद इस खबर का खुलासा किया। उन्होंने कहा, "मोहित ने 'आशिकी 2' के लिए सबसे पहले मुझझे संपर्क किया था। मुझे लगा कि वह उन अभिनेताओं के साथ काम करना चाहते हैं, जो इंडस्ट्री में नए हैं। मुझे कोई पछतावा नहीं है, जो मैंने नहीं कीं।" हाशमी और मोहित 'जहर', 'कलयुग', 'आवारपन', 'राज: द मिस्ट्री कंटीन्यूज', 'क्रुक' और 'मर्डर 2' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

टाइगर 3

पिछली बार 'टाइगर 3' में विलेन बन छाए हाशमी

इमरान को पिछली बार 'टाइगर' फ्रैंचाइजी की तीसरी किस्त 'टाइगर 3' में देखा गया था। इस फिल्म में वह विलेन बने थे और उनकी अदाकारी की खूब प्रशंसा हुई। इसमें सलमान खान और कैटरीना कैफ भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इमरान ने 2003 में फिल्म 'फुटपाथ' से बॉलीवुड में सफर की शुरुआत की थी। सलमान खान की 'टाइगर 3' उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म है। प्रशंसकों को इस फिल्म के OTT पर आने का इंतजार है।