NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / बॉलीवुड में सफल होने के लिए इमरान हाशमी ने बदला था अपना नाम, फिर क्या हुआ?
    अगली खबर
    बॉलीवुड में सफल होने के लिए इमरान हाशमी ने बदला था अपना नाम, फिर क्या हुआ?
    बॉलीवुड में सफल होने के लिए इमरान हाशमी ने बदला था अपना नाम (तस्वीर: इंस्टा/@therealemraan)

    बॉलीवुड में सफल होने के लिए इमरान हाशमी ने बदला था अपना नाम, फिर क्या हुआ?

    लेखन दीक्षा शर्मा
    Mar 24, 2025
    12:44 pm

    क्या है खबर?

    अभिनेता इमरान हाशमी को भले ही बॉलीवुड में कभी स्टार का दर्जा नहीं मिला, लेकिन उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया और अपने अभिनय का लोहा मनवाया। उन्होंने 2003 में फिल्म 'फुटपाथ' के जरिए अभिनय की दुनिया में कदम रखा था।

    सीरियल किसर के नाम से मशहूर इमरान आज यानी 24 मार्च को अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं।

    क्या आप जानते हैं इमरान ने बॉलीवुड में कदम रखने के दौरान अपना नाम बदल लिया था?

    नाम

    ... इस कारण बदला अपना नाम

    इमरान ने बॉलीवुड में कदम रखने के दौरान अपना नाम बदलकर फरहान हाशमी कर लिया था।

    एक ज्योतिषी ने उन्हें विकल्प दिए थे कि या तो वह अपना नाम फरहान रख लें या अंग्रेजी में अपने नाम में एक अतिरिक्त 'A' जोड़ दें।

    इसके बाद इमरान ने अपना नाम फरहान रख लिया, लेकिन जब उनकी पहली फिल्म 'फुटपाथ' नहीं चली तो वह फरहान से फिर इमरान बन गए और अपने नाम में अंग्रेजी में एक 'A' और जोड़ दिया।

    जानकारी

    'मर्डर' से रातों-रात स्टार बने इमरान

    इमरान की पहली फिल्म 'फुटपाथ' हिट नहीं रही, लेकिन उनकी दूसरी फिल्म 'मर्डर' ने उन्हें रातों-रात स्टार बना डाला। मल्लिका शेरावत के साथ फिल्माए गए उनके किसिंग सीन इस फिल्म की हाइलाइट रहे। इसी फिल्म के बाद इमरान को 'सीरियल किसर' कहा जाने लगा।

    असली नाम

    इमरान का असली नाम जानते हैं आप?

    इमरान हाशमी के नाम से दुनियाभर में मशहूर हुए अभिनेता का असली नाम कुछ और ही है। उनका असली नाम सैयद इमरान अनवर हाशमी है।

    बता दें कि इमरान की दादी पूर्णिमा 1950 के दशक में एक महशूर अभिनेत्री थीं। पूर्णिमा की बहन का नाम शिरीन मोहम्मद अली भी एक अभिनेत्री थीं।

    शिरीन, महेश भट्ट और मुकेश भट्ट की मां हैं। इस लिहाज से इमरान, महेश और मुकेश के भांजे हुए। निर्देशक मोहित सूरी भी इमरान के भाई हैं।

    डेब्यू

    फिल्म 'ये जिंदगी का सफर' से बॉलीवुड में कदम रखने वाले थे इमरान 

    इमरान को महेश और मुकेश भट्ट ने फिल्म 'ये जिंदगी का सफर' ऑफर की थी। इमरान ने कुछ दिन इस फिल्म पर काम किया, लेकिन खराब एक्टिंग की वजह से उन्हें इससे बाहर कर दिया गया।

    इसके बाद इमरान की जगह इस फिल्म में अभिनेता जिमी शेरगिल को ले लिया गया। ये चीज इमरान के दिल पर लग गई।

    बाद में इमरान को 'फुटपाथ' में लीड रोल दिया। इस फिल्म में उनकी जोड़ी बिपाशा बसु के साथ बनी थी।

    आगामी फिल्में

    इन फिल्मों में नजर आएंगे इमरान 

    काम के मोर्चे पर बात करें तो इमरान को पिछली बार फिल्म वेब सीरीज 'शोटाइम' में देखा गया था, जिसमें उनकी अदाकारी की खूब तारीफ हुई। डिज्नी+ हॉटस्टार पर उपलब्ध इस सीरीज में नसीरुद्दीन शाह और मौनी रॉय जैसे कलाकार भी नजर आए थे।

    इमरान जल्द ही फिल्म 'ग्राउंड जीरो' में नजर आएंगे। यह फिल्म 25 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    इसके अलावा इमरान के पास अदिवी शेष की फिल्म 'गुडाचारी 2' भी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इमरान हाशमी
    बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष

    ताज़ा खबरें

    जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में सैन्य अड्डे पर हमले की सूचना, गोलीबारी हुई भारत-पाकिस्तान तनाव
    पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज ने कहा- भारत ने हमला कर गलती की, अंजाम भुगतना होगा पाकिस्तान समाचार
    पाकिस्तान ने तोड़ा युद्धविराम: सीमावर्ती राज्यों में ड्रोन दागे, विदेश मंत्रालय बोला- सेना जवाब दे रही नियंत्रण रेखा (LoC)
    हर्षवर्धन राणे ने इस पाकिस्तानी अभिनेत्री को लगाई लताड़, कहा- ये माफी के लायक नहीं बॉलीवुड समाचार

    इमरान हाशमी

    'टाइगर 3' का ट्रेलर जारी, सलमान के साथ कैटरीना ने भी लगाया एक्शन का जोरदार तड़का सलमान खान
    'टाइगर 3' में खलनायकी दिखाएंगे इमरान, ये हैं YRF के स्पाई यूनिवर्स से जुडे़ दूसरे खलनायक टाइगर 3
    'टाइगर 3': इमरान हाशमी की फिल्म से पहली झलक आई सामने, होगी सलमान से भिड़ंत टाइगर 3
    'टाइगर 3' के ट्रेलर से पहले सामने क्यों नहीं आई इमरान हाशमी की झलक? किया खुलासा बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    मां हीरू जौहर के जन्मदिन पर भावुक हुए करण जौहर, खोला पुरानी यादों का पिटारा करण जौहर
    जॉन अब्राहम ने खरीदी महिंद्रा थार रॉक्स, जानिए क्या है इसकी कीमत जॉन अब्राहम
    'सनम तेरी कसम' के अभिनेता हर्षवर्धन राणे हुए चोटिल, तस्वीर देख प्रशंसक परेशान  आगामी फिल्में
    जॉन अब्राहम की फिल्म 'द डिप्लोमैट' पर खाड़ी देशों में लगा प्रतिबंध, जानिए क्या है कारण  जॉन अब्राहम

    जन्मदिन विशेष

    राशि खन्ना बनना चाहती थीं IAS अफसर,  जानिए फिर क्यों बदला फैसला बॉलीवुड समाचार
    पिता जगदीप जाफरी से नफरत करने लगे थे जावेद जाफरी, जानिए क्या है कारण  जावेद जाफरी
    बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा आजकल कहां है और क्या करती हैं?  दीया मिर्जा
    रजनीकांत की ये फिल्में आज तक रिलीज के लिए तरस रहीं, क्यों नसीब नहीं हुए सिनेमाघर? रजनीकांत
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025