Page Loader
'LSD 2' की एक टिकट पर दूसरी मिल रही बिल्कुल मुफ्त, एकता कपूर ने दी जानकारी 
एकता कपूर ने दर्शकों को दिया बड़ा तोहफा (तस्वीर: एक्स/@EktaaRKapoor)

'LSD 2' की एक टिकट पर दूसरी मिल रही बिल्कुल मुफ्त, एकता कपूर ने दी जानकारी 

Apr 19, 2024
04:54 pm

क्या है खबर?

दिबाकर बनर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म 'लव सेक्स और धोखा 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। एकता कपूर ने इस फिल्म को अपनी मां शोभा कपूर के साथ मिलकर बनाया है। दर्शकों के साथ समीक्षक भी इस फिल्म की कहानी को काफी पसंद कर रहे हैं। अब इस बीच एकता ने दर्शकों को बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, 'लव सेक्स और धोखा 2' की एक टिकट पर दूसरी बिल्कुल मुफ्त मिल रही है।

लव सेक्स धोखा 2

इस्तेमाल करें यह कोड

'लव सेक्स और धोखा 2' की एक टिकट पर दूसरी मुफ्त पाने के लिए बुकमाईशो पर 'LDS2' का उपयोग करना होगा। एकता ने इस खबर की जानकारी साझा करते हुए लिखा, 'यह सच है। 1 खरीदें और 'लव सेक्स और धोखा 2' का 1 टिकट मुफ्त पाएं। बुकमाईशो पर कोड 'LSD2' का उपयोग करें।' सिनेमाघरों के बाद 'लव सेक्स धोखा 2' OTT प्लेफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी। फिल्म का प्रीमियर जून के मध्य तक किया जाएगा।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट