'दृश्यम 3' की धाकड़ कमाई से थर्राया बॉक्स ऑफिस, 200 करोड़ कमाने के करीब पहुंची
क्या है खबर?
अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम: द कक्लूजन' ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रखी है। यह एक्शन-थ्रिलर अभिनेता के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग बनकर सामने आई और इसने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने भारत में 150 करोड़ रुपये से ज्यादा का आंकड़ा पार लिया है। यह 200 करोड़ के क्लब में दाखिल होने से कुछ कदम दूर है। आइए देखें फिल्म का ताजा कलेक्शन।
कमाई
'दृश्यम: द कक्लूजन' की बॉक्स ऑफिस पर कमाई
सैकनिल्क के मुताबिक, 'दृश्यम: द कक्लूजन' ने रिलीज के तीसरे दिन (रविवार) 61 करोड़ रुपये कमाए हैं।
पहले दिन 62 करोड़ से ओपनिंग लेकर इसने दूसरे दिन (शनिवार) 53.50 करोड़ कमाए थे, जिसके बाद फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 176.50 करोड़ रुपये हो गया है।
विदेशों में, फिल्म ने तीसरे दिन 20 करोड़ कमाए, जिससे इसकी कुल विदेशी कमाई अब तक 61 करोड़ हो गई है। इसके साथ ही वैश्विक कुल कलेक्शन 272.80 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
रिकॉर्ड
2026 की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बनी 'दृश्यम: द कक्लूजन'
'दृश्यम: द कक्लूजन' ने इस साल रिलीज हुईं 'टाॅक्सिक' (55 करोड़) 'बॉर्डर 2' (30 करोड़) और 'मिर्जापुर: द मूवी' (25.50) करोड़ का ओपनिंग रिकॉर्ड ध्वस्त किया है।
खुद अजय अपनी पिछली फिल्मों 'सिंघम अगेन' (43.50 करोड़) और 'तान्हाजी: अनसंग वॉरियर' (15.10 करोड़) के ओपनिंग कलेक्शन को पीछे छोड़ चुकी है।
फिल्म में तब्बू, श्रिया सरन, जयदीप अहलावत, प्रकाश झा, इशिता दत्ता जैसे कलाकार भी हैं। यह 2015 में आई 'दृश्यम' और 2022 में आई 'दृश्यम 2' की दूसरी कड़ी है।