Loading...
'दृश्यम: द कन्क्लूजन' पर 13वें दिन भी हुई धनवर्षा, जानिए कहां तक पहुंची कुल कमाई
'दृश्यम: द कन्क्लूजन' ने सिनेमाघरों में 13 दिन किए पूरे

'दृश्यम: द कन्क्लूजन' पर 13वें दिन भी हुई धनवर्षा, जानिए कहां तक पहुंची कुल कमाई

Oct 15, 2026
09:49 am

क्या है खबर?

अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बना रखी है। 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आई इस सस्पेंस एक्शन-थ्रिलर ने 13 दिन पूरे कर लिए और दुनियाभर में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा कारोबार कर लिया है। हालांकि, घरेलू स्तर पर यह अभी भी 350 करोड़ के क्लब में दाखिल होने से कुछ कदम दूर है। फिल्म की दैनिक कमाई में लगातार उठा-पटक का दौर जारी है। आइए देखें इसकी ताजा कमाई।

कलेक्शन

'दृश्यम 3' को 13वें दिन गिरावट का देखना पड़ा मुंह

सैकनिल्क के मुताबिक, 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' ने रिलीज के 13वें दिन (बुधवार) 5.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का यह आंकड़ा कारोबारी दिनों के लिहाज से ठीक है, लेकिन 12वें दिन (8.50 करोड़) के मुकाबले कम है।

घरेलू स्तर पर फिल्म अब तक नेट 328.75 करोड़ रुपये कमा सकी है।

विदेशों में, फिल्म ने 13वें दिन 1 करोड़ कमाए, जिससे कुल विदेशी कमाई 115 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, वैश्विक कुल कमाई 509 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

फिल्म

आखिरी बार में दिल जीत ले गए अजय

अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' इस फ्रेंचाइजी की तीसरी और आखिरी कड़ी है, जिसमें जयदीप अहलावत और प्रकाश राज नए चेहरों के रूप में शामिल हुए।

यह मूल रूप से मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की मूल फ्रेंचाइजी 'दृश्यम' का हिंदी रूपांतरण हैं, लेकिन हिंदी में आई तीसरी कड़ी मलयालम 'दृश्यम 3' की कहानी से बिल्कुल अलग है।

फिल्म में तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर, इशिता दत्ता और कमलेश सावंत ने भी अपने-अपने किरदारों में वापसी की है।

ADVERTISEMENT