LOADING...
दृष्टि धामी बनने वाली हैं मां, पति नीरज खेमका के साथ वीडियो साझा कर दी खुशखबरी 
दृष्टि धामी बनने वाली हैं मां (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@dhamidrashti)

दृष्टि धामी बनने वाली हैं मां, पति नीरज खेमका के साथ वीडियो साझा कर दी खुशखबरी 

Jun 14, 2024
04:40 pm

क्या है खबर?

टीवी अभिनेत्री दृष्टि धामी यूं तो अमूमन अपनी परियोजनाओं को लेकर सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन अब वह एक ऐसी वजह से चर्चा में आई हैं, जिससे उनके प्रशंसकों का दिल खुश हो जाएगा। दरअसल, दृष्टि मां बनने जा रही हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद यह ऐलान किया है। दृष्टि ने अपने पति और बिजनेसमैन नीरज खेमका के साथ एक रोमांटिक वीडियो साझा कर बताया कि वे अक्टूबर, 2024 में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं।

वीडियो

शादी के 9 साल बाद मां बनेंगी दृष्टि

दृष्टि ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह अपने पूरे परिवार के साथ नजर आ रही हैं। दृष्टि और नीरज के हाथ में एक पोस्टर है, जिस पर लिखा है, 'गुलाबी हो सकता है। नीला हो सकता है। हम बस इतना जानते हैं कि हम खुश हैं। अक्टूबर 2024, हमें आशीर्वाद और प्यार भेजते रहें।' दृष्टि और नीरज ने 21 फरवरी 2015 को शादी की थी। शादी के 9 साल बाद दोनों माता-पिता बनने जा रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो