Loading...
इमरान हाशमी और जेनेलिया डिसूजा की 'गनमास्टर G9' से रोमांटिक गाना हुआ जारी

इमरान हाशमी और जेनेलिया डिसूजा की 'गनमास्टर G9' से रोमांटिक गाना हुआ जारी

Oct 14, 2026
12:15 pm

क्या है खबर?

इमरान हाशमी और जेनेलिया डिसूजा की आगामी फिल्म 'गनमास्टर G9' से नया गाना रिलीज हुआ है। कुछ दिन पहले निर्माताओं ने फिल्म का पहला गाना 'अफसाना बनाया आपने' रिलीज किया था, जिसे लोगों से सकारात्मक प्रतिक्रिया हासिल हुई। अब हिमेश रेशमिया के संगीत में पिरोया गया नया गाना 'दो दिन की जिंदगी' यूट्यूब पर जारी हो गया है, जो फिल्म में इमरान और जेनेलिया के किरदारों पर फिल्मांकित है। बता दें, आदित्य दत्त द्वारा निर्देशित 'गनमास्टर G9' एक्शन-थ्रिलर फिल्म है।

गाना

विशाल और श्रेया ने गाने को दी आवाज

हिमेश रेशमिया मेलोडीज द्वारा निर्मित 'दो दिन की जिंदगी' गाने को विशाल मिश्रा और श्रेया घोषल ने अपनी आवाज दी है। इसके लिए बोल जुनैद वसी ने लिखे हैं, जबकि संगीत हिमेश का है।

वीडियो में इमरान और जेनेलिया के किरदारों को खूबसूरती से पेश किया गया है। इसका संगीत इश्क की गहराई, सकुनू और तीव्रता का एहसास करता है।

फिल्म की बात करें, तो 'गनमास्टर G9' 27 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

ADVERTISEMENT