Page Loader
दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ एक्सीडेंट, टूटी हाथ की दो हड्डियां; पति ने जारी किया बयान 
दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ एक्सीडेंट (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@divyankatripathidahiya)

दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ एक्सीडेंट, टूटी हाथ की दो हड्डियां; पति ने जारी किया बयान 

Apr 19, 2024
04:54 pm

क्या है खबर?

छोटे पर्दे की जानी-मानी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी के प्रशंसकों के लिए एक बुरी खबर है। दरअसल, अभिनेत्री एक गंभीर हादसे का शिकार हो गई हैं। दिव्यांका के पति और अभिनेता विवेक दहिया ने प्रशंसकों को यह जानकारी दी। दिव्यांका इस वक्त मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। विवेक ने बताया कि दिव्यांका की हाथ की दो हड्डियां टूट गए हैं और फिलहाल वह डॉक्टर की देखभाल में हैं। अब विवेक ने एक बयान जारी किया है।

बयान

विवेक ने जताया प्रशंसको का आभार

विवेक ने लिखा, 'दिव्यांका ठीक हो रही हैं। कल शाम एक दुर्घटना घटी, जहां वह ऊंचाई से गिर गईं, जिससे उनकी बांह की दोनों हड्डियां टूट गईं और उन्हें तत्काल सर्जरी की सलाह दी गई।' उन्होंने आगे लिखा, 'हम सभी प्यार और प्रार्थनाओं की सराहना करते हैं। यह बहुत मायने रखता है। सभी प्रशंसकों और मीडिया मित्रों को अपार प्यार और चिंता के लिए धन्यवाद। दिव्यांका दर्द में हैं, लेकिन वह आपकी प्रार्थनाओं से जल्द ठीक हो जाएंगी।'

ट्विटर पोस्ट

विवेक ने साझा किया एक्स-रे