NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / दिव्यांका त्रिपाठी ने किया अपनी पहली फिल्म का ऐलान, साथ दिखेंगे विवेक दहिया
    अगली खबर
    दिव्यांका त्रिपाठी ने किया अपनी पहली फिल्म का ऐलान, साथ दिखेंगे विवेक दहिया
    (तस्वीर- insta/@divyankatripathidahiya)

    दिव्यांका त्रिपाठी ने किया अपनी पहली फिल्म का ऐलान, साथ दिखेंगे विवेक दहिया

    लेखन नेहा शर्मा
    Mar 13, 2022
    04:20 pm

    क्या है खबर?

    अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी छोटे पर्दे पर किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उनकी लोकप्रियता प्रशंसकों के सिर चढ़कर बोलती है।

    सोशल मीडिया पर भी दिव्यांका की तगड़ी फैन फॉलोइंग है और अपने प्रशंसकों को खुश करने के लिए वह उनसे चिट-चैट भी करती रहती हैं। अब जो खबर आ रही है, उससे दिव्यांका के प्रशंसक खुशी से झूम उठेंगे। दरअसल, उन्होंने पहली फिल्म की घोषणा कर दी है।

    आइए जानते हैं क्या कुछ जानकारी मिली है।

    घोषणा

    दिव्यांका ने शेयर किया फिल्म का पहला पोस्टर

    दिव्यांका ने इंस्टाग्राम पर अपनी पहली फिल्म का ऐलान कर दिया है। उनकी इस फिल्म का नाम है 'जीना अभी बाकी है'।

    उन्होंने फिल्म का पहला पोस्टर साझा करते हुए लिखा, 'यह फिल्म बस कुछ महिलाओं की कहानी भर नहीं है। ये एक अलग ही कॉन्सेप्ट दर्शकों के बीच लेकर आने वाली है।'

    दिव्यांका ने यह भी बताया कि यह फिल्म OTT प्लेटफॉर्म बिगबैंग पर रिलीज होगी। उनकी फिल्म का यह पोस्टर फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

    स्टारकास्ट

    फिल्म में काम कर रहे ये कलाकार

    यह एक महिला केंद्रित फिल्म है, जिसमें दिव्यांका के अलावा कुछ और अभिनेत्रियां भी काम कर रही हैं, जो इसके पोस्टर में दिख रही हैं।

    फिल्म में अनुप्रिया गोयनका, मधुरिमा तुली, प्रिया मलिक और राशा किरमानी भी अहम भूमिका में हैं।

    दिव्यांका के पति विवेक दहिया भी इसका हिस्सा हैं। 'ये हैं मोहब्बतें' के बाद विवेक और दिव्यांका की जोड़ी फिर दिखने वाली है। पोस्टर में सितारों का पेंटेंड वर्जन दिखाया गया है, जो अलग-अलग दिशाओं में देख रहे हैं।

    फिल्म

    फिल्म से जुड़ीं अन्य जानकारियां

    इस फिल्म का निर्देशन वरुण प्रभुदयाल गुप्ता करने वाले हैं और वरुण ने ही इस फिल्म की कहानी लिखी है।

    फिल्म 'जीना अभी बाकी है' को बॉलीवुड के लोकप्रिय निर्देशक इम्तियाज अली पेश करने वाले हैं, वहीं इसके संगीत की जिम्मेदारी सोनू निगम को सौंपी गई है। दिव्यांका ने कैप्शन में उनके प्रति भी आभार व्यक्त किया है।

    दिव्यांका को फैंस उनकी फिल्म के लिए बधाई दे रहे हैं। वे इसकी रिलीज डेट और कहानी जानने को बेहद उत्सुक हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    दिव्यांका ने एकता कपूर की वेब सीरीज 'कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला' से डिजिटल जगत में पहले ही कदम रख लिया था। प्रदीप सरकार के निर्देशन में बनी यह सीरीज 3 सितंबर, 2019 में रिलीज हुई थी। इसमें दिव्यांका एक शेफ की भूमिका में थीं।

    पहचान

    दिव्यांका को 'ये हैं मोहब्बतें' से मिली लोकप्रियता

    टेलीविजन जगत की कई अभिनेत्रियों ने कड़ी मेहनत के बाद सफलता हासिल की है और आज वो टेलीविजन का एक बड़ा नाम है। इन्हीं में एक हैं दिव्यांका त्रिपाठी, जिन्होंने अपने दम पर अपनी पहचान बनाई है।

    2006 में 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' से दिव्यांका ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा, लेकिन वह एकता कपूर के धारावाहिक 'ये हैं मोहब्बतें' में इशिता बनकर सबसे ज्यादा लोकप्रिय हुईं।

    दिव्यांका डांस शो 'नच बलिए 8' की विनर भी रह चुकी हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    टीवी जगत की खबरें
    OTT प्लेटफॉर्म
    दिव्यांका त्रिपाठी

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 में बेहद खराब रहा राशिद खान का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े राशिद खान
    आर माधवन इन धारावाहिकों से छोटे पर्दे पर छाए, एक में 'घर जमाई' बन लूटी वाहवाही आर माधवन
    मई में UPI के इस्तेमाल में हुआ जबरदस्त इजाफा, जानिए कितने करोड़ का हुआ लेन-देन  UPI
    किआ ने मई में बेची 22,000 से ज्यादा गाड़ियां, जानिए फायदा हुआ या नुकसान  किआ मोटर्स

    टीवी जगत की खबरें

    एकता कपूर के शो 'नागिन 6' में तेजस्वी प्रकाश को लाने की तैयारी एकता कपूर
    जानिए कब होगा सलमान के शो 'बिग बॉस 15' का फिनाले सलमान खान
    कॉमेडियन कपिल शर्मा की बायोपिक का ऐलान, नाम होगा 'फनकार' बॉलीवुड समाचार
    एकता कपूर के शो 'नागिन 6' में नजर आएंगी माहिरा शर्मा टीवी शो

    OTT प्लेटफॉर्म

    क्या सुनील शेट्टी बनने जा रहे अंडरवर्ल्ड डॉन? OTT पर कर सकते हैं डेब्यू नेटफ्लिक्स
    भारतीयों ने 2021 में फोन पर रोजाना बिताए औसतन 4.7 घंटे- रिपोर्ट एंड्रॉयड
    'मिशन फ्रंटलाइन' से OTT डेब्यू करेंगे रोहित शेट्टी, 20 जनवरी को होगा प्रसारण श्रीनगर
    गृहमंत्री के बेटे की हत्या की दिलचस्प कहानी है 'द ग्रेट इंडियन मर्डर', देखिए ट्रेलर डिज्नी+ हॉटस्टार

    दिव्यांका त्रिपाठी

    दिव्यांका त्रिपाठी रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' में आ सकती हैं नजर बॉलीवुड समाचार
    क्या 'बिग बॉस 15' में दिखेगी दिव्यांका और विवेक दहिया की जोड़ी? जानिए कब आएगा शो मनोरंजन
    'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन का रोल दिव्यांका त्रिपाठी को ऑफर हुआ था? मुंबई
    'बड़े अच्छे लगते हैं 2' में उम्रदराज महिला की भूमिका निभा सकती हैं दिव्यांका त्रिपाठी मनोरंजन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025