Page Loader
दिशा पाटनी की 'कल्कि 2898 AD' से पहली झलक जारी, जन्मदिन पर प्रशंसकों को मिला तोहफा
'कल्कि 2898 AD' से दिशा पाटनी की पहली झलक जारी

दिशा पाटनी की 'कल्कि 2898 AD' से पहली झलक जारी, जन्मदिन पर प्रशंसकों को मिला तोहफा

Jun 13, 2024
11:29 am

क्या है खबर?

अभिनेत्री दिशा पाटनी को आखिरी बार सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'योद्धा' में देखा गया था, जिसमें वह जबरदस्त एक्शन करती नजर आईं। अब दर्शक दिशा की आने वाली फिल्म 'कल्कि 2898 AD' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो जल्द खत्म होने वाला है। आज यानी 13 जून को दिशा अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर प्रशंसकों को बड़ा तोहफा मिला है। दरअसल, 'कल्कि 2898 AD' से दिशा की पहली झलक सामने आ गई है।

कल्कि 2898 AD

निर्माताओं ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

'कल्कि 2898 AD' में दिशा के किरदार का नाम रॉक्सी है। निर्माताओं ने पोस्टर साझा करते हुए लिखा, 'हमारी रॉक्सी यानी दिशा पाटनी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।' नाग अश्विन के निर्देशन में बन रही फिल्म 'कल्कि 2898 AD' में प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। दिग्गज अभिनेता कमल हासन भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे। यह फिल्म 27 जून, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्टर