दिशा पाटनी ने इन 5 फिल्मों से की ताबड़तोड़ कमाई, सूची देखकर हो जाएंगे हैरान
क्या है खबर?
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी इन दिनों अपनी फिल्म 'आवारापन 2' को लेकर चर्चा में हैं। सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म में उनके अभिनय को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। दिशा ने अपने करियर में कई फिल्मों में अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं और कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन भी किया। ऐसे में आइए जानते हैं दिशा की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में।
#1 & #2
'कल्कि 2898 AD' और 'भारत'
साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म 'कल्कि 2898 AD' में दिशा के साथ-साथ प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन नजर आए थे। इस फिल्म ने भारत में 646.31 करोड़ की कमाए की थी।
फिल्म 'भारत' साल 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दिशा के साथ सलमान खान और कैटरीना कैफ दिखाई दिए थे। इस फिल्म ने भारत में 212.03 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
#3 & #4
'बागी 2' और 'एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी'
साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'बागी 2' में दिशा के साथ टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म ने भारत में 165 करोड़ रुपये कमाए थे।
फिल्म 'एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' साल 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दिशा, सुशांत सिंह राजपूत और कियारा आडवाणी नजर आई थीं। इस फिल्म ने भारत में 133.09 करोड़ की कमाई की थी।
जानकारी
#5 'कंगुवा'
साल 2024 में रिलीज हुई तमिल फिल्म 'कंगुवा' की कहानी 2 अलग-अलग समय-काल से जुड़ी हुई है। इस फिल्म में दिशा के साथ सूर्या और बॉबी देओल नजर आए थे। इस फिल्म ने भारत में 70.02 करोड़ की कमाई की थी।