Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
आर्यन खान
पुनीत राजकुमार
सुष्मिता सेन
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या दिशा पटानी भी कर रहीं हॉलीवुड में एंट्री? एक्शन फिल्म में आ सकती हैं नजर
मनोरंजन

क्या दिशा पटानी भी कर रहीं हॉलीवुड में एंट्री? एक्शन फिल्म में आ सकती हैं नजर

क्या दिशा पटानी भी कर रहीं हॉलीवुड में एंट्री? एक्शन फिल्म में आ सकती हैं नजर
लेखन नेहा शर्मा
Dec 03, 2021, 10:47 am 3 मिनट में पढ़ें
क्या दिशा पटानी भी कर रहीं हॉलीवुड में एंट्री? एक्शन फिल्म में आ सकती हैं नजर
क्या हॉलीवुड जाने की तैयारी कर रहीं दिशा पटानी?

लगता है अभिनेत्री दिशा पटानी बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के बाद अब हॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाना चाहती हैं और अगर ऐसा होता है तो वह भी बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों की फेहरिस्त में शामिल हो जाएंगी, जो बॉलीवुड से हॉलीवुड की ओर रुख कर चुकी हैं। सुनने में आ रहा है कि उन्हें हॉलीवुड की एक एक्शन फिल्म में साइन किया जा सकता है। निर्देशक के साथ उनकी बातचीत जारी है। आइए जानते हैं क्या जानकारी मिली है।

रिपोर्ट
फिल्म के सिलसिले में दिशा से जल्द ही मिल सकते हैं हॉलीवुड निर्देशक

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, एक मशहूर हॉलीवुड निर्देशक दिशा को सोशल मीडिया पर भी फॉलो करते हैं। निर्देशक दिशा की बैक फ्लिप और किक बॉक्सिंग वीडियो से भी काफी प्रभावित हैं। फिल्म 'मलंग' में भी उन्हें दिशा का काम बेहद पसंद आया था। खबरों की मानें तो कुछ ही समय से निर्देशक दिशा को सोशल मीडिया पर फॉलो कर रहे हैं। अब जल्द ही वह अपने एक्शन प्रोजेक्ट पर चर्चा करने के लिए दिशा से मुलाकात कर सकते हैं।

बयान
हॉलीवुड में काम करने को लेकर क्या बोली थीं दिशा?

दिशा से पूछा गया था कि क्या वह भी प्रियंका की तरह हॉलीवुड में काम करना चाहती हैं तो उन्होंने कहा, "प्रियंका ने हमारे देश का नाम ऊंचा किया है। मुझे वह काफी पसंद हैं, क्योंकि वह भी मेरी तरह एक छोटे शहर से आती हैं।" दिशा ने कहा, "हॉलीवुड में खुद की पहचान बनाना एक बहुत मुश्किल काम है। मेरा कोई भी एजेंट नहीं है जो मुझे हॉलीवुड में काम दे देगा। अभी मुझे बॉलीवुड में मेहनत करनी है।"

पारी
बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां कर चुकी हैं हॉलीवुड में काम

तब्बू एक नहीं, बल्कि दो हॉलीवुड फिल्में 'नेमसेक' और 'लाइफ ऑफ पाई' में काम कर चुकी हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन ने फिल्म 'ब्राइड एंड प्रेज्युडिस' और प्रियंका चोपड़ा ने टीवी सीरीज 'क्वांटिको' से हॉलीवुड में कदम रखा था। दीपिका पादुकोण फिल्म 'XXX: द रिटर्न ऑफ जेंडर केज' में नजर आ चुकी हैं। फ्रीडा पिंटो ने 'स्लमडॉग मिलेनियर' से अपना डेब्यू किया। इस लिस्ट में निमरत कौर, हुमा कुरैशी, डिंपल कपाड़िया, मल्लिका शेरावत और शबाना आजमी जैसे कई नाम शामिल हैं।

जानकारी
आलिया भट्ट भी अगले साल कर सकती हैं अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट का ऐलान

आलिया 2022 की शुरुआत में अपने पहले हॉलीवुड प्रोजेक्ट का ऐलान करेंगी। हाल में खबरें आई थीं कि उन्होंने टॉप इंटरनेशनल टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसियों में से एक WME के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। आलिया फिलहाल इस डील को अंतिम रूप देने में जुटी हैं।

शुरुआत
तेलुगु फिल्म से शुरू हुआ दिशा का एक्टिंग सफर

दिशा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2015 में आई तेलुगु फिल्म 'लोफर' से की थी। 2016 में उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी फिल्म 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' से बॉलीवुड में एंट्री की। इस फिल्म में दिशा ने धोनी की पहली गर्लफ्रेंड प्रियंका का किरदार निभाया था। जल्द ही वह फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' में नजर आएंगी। फिल्म में दिशा ने अपने सारे एक्शन सीन खुद ही किए हैं।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
नेहा शर्मा
नेहा शर्मा
Twitter
मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन करते ही हिन्दुस्तान अखबार से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और खबरों की दुनिया से मुखातिब हुईं। सात साल हिन्दुस्तान से जुड़े रहने के दौरान विशेषतौर पर मनोरंजन जगत की खबरों पर पकड़ मजबूत की। मार्च, 2021 में न्यूबाइट्स के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक नई शुरुआत की, जिसके जरिए मुख्य रूप से मनोरंजन समाचार आप तक पहुंचा रही हूं।
ताज़ा खबरें
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
आलिया भट्ट
दिशा पाटनी
ताज़ा खबरें
'पृथ्वीराज' में 12वीं सदी की दिल्ली-अजमेर-कन्नौज को बनाने में खर्च हुए 25 करोड़ रुपये
'पृथ्वीराज' में 12वीं सदी की दिल्ली-अजमेर-कन्नौज को बनाने में खर्च हुए 25 करोड़ रुपये मनोरंजन
स्नैपचैट में नए पैरेंटल कंट्रोल फीचर्स, बच्चों की चैट्स और फ्रेंड्स लिस्ट पर मिलेगा नियंत्रण
स्नैपचैट में नए पैरेंटल कंट्रोल फीचर्स, बच्चों की चैट्स और फ्रेंड्स लिस्ट पर मिलेगा नियंत्रण टेक्नोलॉजी
कॉर्पोरेट एडिशन में लॉन्च हुई हुंडई ग्रैंड i10 निओस, कीमत 6.30 लाख रुपये
कॉर्पोरेट एडिशन में लॉन्च हुई हुंडई ग्रैंड i10 निओस, कीमत 6.30 लाख रुपये ऑटो
नई बाइक खरीदने की कर रहे प्लानिंग? भारतीय बाजार में जल्द दस्तक देंगे ये पांच मॉडल
नई बाइक खरीदने की कर रहे प्लानिंग? भारतीय बाजार में जल्द दस्तक देंगे ये पांच मॉडल ऑटो
IPL 2022: लीग स्टेज के बाद सर्वाधिक रन, विकेट और अन्य महत्वपूर्ण आंकड़े
IPL 2022: लीग स्टेज के बाद सर्वाधिक रन, विकेट और अन्य महत्वपूर्ण आंकड़े खेलकूद
हॉलीवुड समाचार
पॉप स्टार रिहाना ने दिया बेटे को जन्म, बनीं बॉयफ्रेंड रॉकी के बच्चे की मां
पॉप स्टार रिहाना ने दिया बेटे को जन्म, बनीं बॉयफ्रेंड रॉकी के बच्चे की मां मनोरंजन
आलिया भट्ट इसी महीने शुरू करेंगी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म की शूटिंग
आलिया भट्ट इसी महीने शुरू करेंगी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म की शूटिंग मनोरंजन
मेट गाला: जानिए फैशन की दुनिया के 'ऑस्कर' के बारे में सब कुछ
मेट गाला: जानिए फैशन की दुनिया के 'ऑस्कर' के बारे में सब कुछ मनोरंजन
13 साल बाद आएगी 'अवतार 2', नाम के साथ फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान
13 साल बाद आएगी 'अवतार 2', नाम के साथ फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान मनोरंजन
कान्स 2022: जूरी में शामिल हुईं दीपिका पादुकोण, जानिए कब होगी फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत
कान्स 2022: जूरी में शामिल हुईं दीपिका पादुकोण, जानिए कब होगी फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत मनोरंजन
और खबरें
बॉलीवुड समाचार
पाकिस्तानी गायक ने करण पर लगाया गाना चोरी का आरोप, मुश्किल में फंसी 'जुग जुग जियो'
पाकिस्तानी गायक ने करण पर लगाया गाना चोरी का आरोप, मुश्किल में फंसी 'जुग जुग जियो' मनोरंजन
'पृथ्वीराज' से 'मेजर' तक, जून में सिनेमाघरों में आएंगी ये फिल्में
'पृथ्वीराज' से 'मेजर' तक, जून में सिनेमाघरों में आएंगी ये फिल्में मनोरंजन
21 जुलाई को शादी रचाएंगे पायल रोहतगी और संग्राम सिंह
21 जुलाई को शादी रचाएंगे पायल रोहतगी और संग्राम सिंह मनोरंजन
क्या मतभेद के कारण 'कभी ईद कभी दिवाली' से बाहर हो गए आयुष शर्मा?
क्या मतभेद के कारण 'कभी ईद कभी दिवाली' से बाहर हो गए आयुष शर्मा? मनोरंजन
'फास्ट एंड फ्यूरियस 7' से 'गंगूबाई काठियावाड़ी' तक, इन हिट फिल्मों को ठुकरा चुकी हैं दीपिका
'फास्ट एंड फ्यूरियस 7' से 'गंगूबाई काठियावाड़ी' तक, इन हिट फिल्मों को ठुकरा चुकी हैं दीपिका मनोरंजन
और खबरें
आलिया भट्ट
रणबीर-आलिया से लेकर कार्तिक-कियारा तक, जल्द ही पर्दे पर दिखेंगी ये नई जोड़ियां
रणबीर-आलिया से लेकर कार्तिक-कियारा तक, जल्द ही पर्दे पर दिखेंगी ये नई जोड़ियां मनोरंजन
रणवीर और आलिया अभिनीत 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीज डेट जारी
रणवीर और आलिया अभिनीत 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीज डेट जारी मनोरंजन
'दुल्हनिया' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त के लिए फिर साथ आएंगे आलिया और वरुण
'दुल्हनिया' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त के लिए फिर साथ आएंगे आलिया और वरुण मनोरंजन
'ब्रह्मास्त्र' के लिए रणबीर-आलिया समेत बाकी कलाकारों ने कितनी ली फीस?
'ब्रह्मास्त्र' के लिए रणबीर-आलिया समेत बाकी कलाकारों ने कितनी ली फीस? मनोरंजन
26 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर आएगी आलिया की 'गंगूबाई काठियावाड़ी'
26 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर आएगी आलिया की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' मनोरंजन
और खबरें
दिशा पाटनी
'एक विलेन रिटर्न्स' को मिली नई रिलीज डेट, 29 जुलाई को आएगी फिल्म
'एक विलेन रिटर्न्स' को मिली नई रिलीज डेट, 29 जुलाई को आएगी फिल्म मनोरंजन
'पुष्पा: द रूल' के आइटम नंबर में सामंथा की जगह ले सकती हैं दिशा पाटनी
'पुष्पा: द रूल' के आइटम नंबर में सामंथा की जगह ले सकती हैं दिशा पाटनी मनोरंजन
'योद्धा' में सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के साथ दिखेंगी दिशा पटानी और राशि खन्ना
'योद्धा' में सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के साथ दिखेंगी दिशा पटानी और राशि खन्ना मनोरंजन
क्या डिब्बाबंद हो गई दिशा पटानी की फिल्म 'केटीना'? निर्देशक ने दिया जवाब
क्या डिब्बाबंद हो गई दिशा पटानी की फिल्म 'केटीना'? निर्देशक ने दिया जवाब मनोरंजन
क्या अभिनेत्री दिशा पटानी ने कराई नाक की प्लास्टिक सर्जरी?
क्या अभिनेत्री दिशा पटानी ने कराई नाक की प्लास्टिक सर्जरी? मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल कांग्रेस समाचार भाजपा समाचार कोरोना वायरस कोरोना वायरस वैक्सीन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022