NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'सम्राट पृथ्वीराज' फ्लॉप होने पर निर्देशक का बयान, विवादों के भी दिए जवाब
    मनोरंजन

    'सम्राट पृथ्वीराज' फ्लॉप होने पर निर्देशक का बयान, विवादों के भी दिए जवाब

    'सम्राट पृथ्वीराज' फ्लॉप होने पर निर्देशक का बयान, विवादों के भी दिए जवाब
    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jun 17, 2022, 10:28 pm 1 मिनट में पढ़ें
    'सम्राट पृथ्वीराज' फ्लॉप होने पर निर्देशक का बयान, विवादों के भी दिए जवाब
    बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली 'सम्राट पृथ्वीराज' (फोटो: YRF)

    अक्षय कुमार की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। पहले दिन से ही फिल्म को दर्शकों की कमी से जूझना पड़ रहा था। दर्शकों की कमी से इसके कई शो रद्द भी हुए। अब निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने इसपर अपनी बात कही है। निर्देशक ने कहा कि वह नहीं समझ पा रहे हैं कि लोगों को क्या समस्या हुई है। अपनी बातचीत में उन्होंने फिल्म के विवादों से जुड़े कई सवालों के भी जवाब दिए।

    विवादों पर दिया यह बयान

    इंडियाटाइम्स से बातचीत में चंद्रप्रकाश ने इतिहास पर उठ रहे सवालों के जवाब दिए। बता दें कि यह फिल्म चंदबरदई के काव्य 'पृथ्वीराज रासो' पर आधारित है। चंद्रप्रकाश कहते हैं कि काव्यों को हमेशा से इतिहास की जानकारी के लिए साहित्यिक सूत्र की तरह इस्तेमाल किया गया है। इतिहास पर बहस करना इतिहासकारों का काम है। इसे बस एक काव्य पर बनी फिल्म की तरह देखा जाए। इसपर राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए विवाद खड़ा करना गलत है।

    अक्षय की कास्टिंग पर दिया जवाब

    कास्टिंग की वजह से भी फिल्म की काफी आलोचना हुई थी। इसके जवाब में निर्देशक ने पूछा कि जब पृथ्वीराज कपूर ने अकबर की भूमिका निभाई थी तो क्या वह अकबर जैसे दिखे थे? उन्होंने पौराणिक पात्रों वाले धारावाहिकों पर भी कहा कि क्या हमारे देवी-देवता वैसे दिखते थे जैसा उन्हें दिखाया गया? उन्होंने कहा कि बूंदी परंपरा की पेंटिंग में पृथ्वीराज की इसी तरह की कद-काठी और लुक देखने को मिलता है जैसा गेटअप अक्षय को दिया गया है।

    ....तो सनी देओल बनते 'पृथ्वीराज'

    बता दें चंद्रप्रकाश यह फिल्म लंबे अरसे से बनाना चाहते थे और फिल्म के लिए अक्षय पहली पसंद नहीं थे। उन्होंने 18 साल पहले इस फिल्म की तैयारी कर ली थी। अब उन्होंने खुलासा किया है कि 18 साल पहले वह यह फिल्म सनी देओल के साथ बनाना चाहते थे। बकौल चंद्रप्रकाश उस वक्त किसी भी निर्माता ने उनका साथ नहीं दिया। इतने साल बाद आखिर में यशराज फिल्म्स इसे बनाने के लिए राजी हुआ।

    बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली फिल्म

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह फिल्म करीब 300 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म इसका आधा भी नहीं कमा पाई। बॉक्स ऑफिस इंडिया के अनुसार फिल्म ने दो हफ्तों में कुल 66 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। रिलीज के पहले निर्माताओं ने फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन किया था। गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग की गई थी।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    'सम्राट पृथ्वीराज' अक्षय की दूसरी फिल्म है, जो इस साल फ्लॉप हुई है। इससे पहले अक्षय की 'बच्चन पांडे' का भी बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हुआ। इस फिल्म में कृति सैनन और अरशद वारसी भी थे। फिल्म इस साल मार्च में रिलीज हुई थी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    अक्षय कुमार
    बॉलीवुड समाचार
    सम्राट पृथ्वीराज फिल्म

    ताज़ा खबरें

    फ्री फायर मैक्स: 9 फरवरी के लिए कोड जारी, जानिए कैसे करें रिडीम  फ्री फायर मैक्स
    तुर्की-सीरिया भूकंप: मरने वालों का आंकड़ा 15,000 के पार, राष्ट्रपति अर्दोआन ने स्वीकार की खामियां भूकंप
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: पहले टेस्ट में सूर्यकुमार और केएस भरत का डेब्यू, जानिए दोनों के आंकड़े  बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी
    जूम और ईबे के बाद अब डिज्नी करेगी 7,000 कर्मचारियों की छंटनी डिज्नी

    अक्षय कुमार

    वैलेंटाइन वीक पर रिलीज हुईं इन पांच बॉलीवुड फिल्मों ने किया था बॉक्स ऑफिस पर कमाल वैलेंटाइन डे
    अक्षय के साथ फिल्म 'सेल्फी' के गाने 'कुड़िए नी तेरी' में नजर आएंगी मृणाल ठाकुर मृणाल ठाकुर
    अक्षय के पैरों के नीचे दिखा भारत का नक्शा तो लोगों ने किया ट्रोल, जानिए मामला सोशल मीडिया
    'सेल्फी' का पहल गाना 'मैं खिलाड़ी' जारी, इमरान हाशमी ने 10 दिनों तक की रिहर्सल  इमरान हाशमी

    बॉलीवुड समाचार

    जाह्नवी कपूर ने जताया दुख, कहा- बुरा लगता है जब नेपोटिज्म का आरोप लगता है जाह्नवी कपूर
    कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा हनीमून के लिए जा सकते हैं रोम, जानिए वजह कियारा आडवाणी
    आदिल खान को लेकर आया राखी सावंत के पूर्व पति का बयान, कही ये बात राखी सावंत
    मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गुलमोहर' इस OTT प्लेटफॉर्म में देगी दस्तक, जानिए कब देखें मनोज बाजपेयी

    सम्राट पृथ्वीराज फिल्म

    अलविदा 2022: इस साल विवादों में घिरी रहीं बॉलीवुड की ये 5 फिल्में द कश्मीर फाइल्स
    इस साल अपनी पांचवी फिल्म 'राम सेतु' ला रहे अक्षय, ऐसा रहा पिछली चार का प्रदर्शन अक्षय कुमार
    1 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर आएगी अक्षय की 'सम्राट पृथ्वीराज' अक्षय कुमार
    'जयेशभाई जोरदार' से 'धाकड़' तक, इस साल फ्लॉप हुईं बड़े कलाकारों की ये फिल्में बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023