NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / निर्देशक अनिल शर्मा का खुलासा, बोले- बॉलीवुड छोड़ घर वापसी की तैयारी में थीं प्रियंका चोपड़ा
    अगली खबर
    निर्देशक अनिल शर्मा का खुलासा, बोले- बॉलीवुड छोड़ घर वापसी की तैयारी में थीं प्रियंका चोपड़ा
    प्रियंका चोपड़ा की नोज सर्जरी पर बोले उनकी पहली फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा

    निर्देशक अनिल शर्मा का खुलासा, बोले- बॉलीवुड छोड़ घर वापसी की तैयारी में थीं प्रियंका चोपड़ा

    लेखन नेहा शर्मा
    Sep 28, 2023
    06:30 pm

    क्या है खबर?

    प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर चर्चा में हैं और इस बार उन्हें चर्चा में लेकर आए हैं निर्देशक अनिल शर्मा, जिन्होंने हाल ही में 'गदर 2' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दी है।

    दरअसल, उन्हीं की फिल्म से प्रियंका ने बॉलीवुड में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।

    हाल ही में उन्होंने बताया कि जब उन्होंने नाक की सर्जरी के बाद प्रियंका को देखा था तो उनके होश उड़ गए थे।

    आइए जानते हैं क्या कुछ बोले अनिल।

    खुलासा

    प्रियंका को पहचान ही नहीं पाए निर्देशक

    बॉलीवुड ठिकाना को दिए एक हालिया इंटरव्यू में अनिल ने कहा, "मैंने 2003 में आई अपनी फिल्म 'हीरो: द लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई' में प्रियंका को लिया था। इसके बाद मैं अमेरिका और यूरोप चला गया। फिर जब मैं 2 महीने बाद वापस लौटा और प्रियंका को देखा तो हैरान रह गया।"

    उन्होंने कहा, "मुझे एक निर्माता ने उनकी तस्वीर दिखाई और मैं उन्हें पहचान ही नहीं पाया। लिहाजा मैंने उन्हें तुरंत मिलने के लिए बुलाया।"

    पछतावा

    नम हो गई थीं प्रियंका की आंखें

    अनिल बोले, "मुझे यकीन नहीं हो रहा था कि वह प्रियंका हैं। वह भयानक लग रही थीं। रंग-रूप ही बदल गया था। प्रियंका ने बताया था कि साइनस की समस्या के कारण उन्हें यह सर्जरी करानी पड़ी। वह अपनी मां (मधु चोपड़ा) के साथ मेरे ऑफिस पहुंचीं तो उनकी आंखों में आंसू थे, जिन्हें देख मेरा दिल पसीज गया।"

    उन्होंने बताया, "प्रियंका की सर्जरी बिगड़ गई थी और इसने उनकी नाक के नीचे एक निशान भी छोड़ दिया था।"

    मायूस

    बोरिया-बिस्तर समेट वापस अपने घर बरेली जाने वाली थीं प्रियंका

    अनिल ने बातचीत में आगे कहा, "प्रियंका बड़ी उदास थीं। उन्होंने बरेली लौटने और कुछ महीनों के बाद वापस लौटने का फैसला किया था। उन्हाेंने मुझसे फिल्म के लिए ली गई फीस वापस लेने की पेशकश की थी। हालांकि, मैंने उनसे पल्ला नहीं झाड़ा और उन्हीं के साथ फिल्म को आगे बढ़ाने का फैसला किया।"

    निर्देशक ने बताया कि फिर उन्होंने एक मशहूर मेकआप आर्टिस्ट की मदद से उनका मेकअप कराया, जिससे उनके चेहरे का वो निशान भी छिप गया।

    फिल्में

    प्रियंका के हाथ से निकलीं कई फिल्में

    खुद प्रियंका ने एक इंटरव्यू में बताया था कि नाक की सर्जरी बिगड़ने के बाद उन्हें एक नहीं, बल्कि कई फिल्मों से बाहर कर दिया गया था।

    उनका चेहरा बिल्कुल अलग सा हो गया था, जिसके चलते वह डिप्रेशन में चली गई थीं। उन्हें लगने लगा था कि उनका फिल्मी करियर शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया है।

    प्रियंका ने बताया था कि उस दौरान उनके पिता ने उनका खोया हुआ आत्मविश्वास वापस लाने में उनकी मदद की।

    स्पष्टीकरण

    "सनी हमेशा गदर के लिए पहली पसंद थे"

    अनिल ने अपने इस इंटरव्यू में यह भी साफ किया कि 'गदर' में उन्होंने पहले गोविंदा को साइन किया था।

    उन्होंने कहा, "गोविंदा कैसे 'गदर' में हो सकते थे? इसके लिए हमेशा से सनी देओल ही पहली पसंद थे। बेचारे उनको नहीं याद रहा होगा। उन्हें लगा होगा कि मैं उन्हें कहानी सुना रहा हूं, इसलिए मैं उन्हें लेना चाहता हूं। वह भूल गए कि उनसे मिलने से पहले ही सनी और मेरी फिल्म के लिए बातचीत हो गई थी।"

    खुलासा

    सलमान ने पहले ही कर दी थी 'गदर 2' को लेकर भविष्यवाणी- अनिल शर्मा

    अनिल बोले, "यह तो वैसा ही है, जैसे मैं 'गदर 2' से पहले सलमान खान से मिला था। मैंने उन्हें भी 'गदर 2′ की कहानी सुनाई थी और उन्होंने कहा था कि यह ब्लॉकबस्टर होगी। शायद गोविंदा भूल गए। बड़े आदमी थे। इतनी फिल्में करते थे उस वक्त। ये छोटी सी बात थी, इसलिए दिमाग से निकल गई।"

    बता दें कि 'गदर 2' ने छप्परफाड़ मुनाफा कमा लिया है। फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 684 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    अनिल ने बतौर सहायक निर्देशक बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। तब उनकी उम्र 18 साल थी। 21 की उम्र में उन्होंने फिल्म 'श्रद्धांजलि' से निर्देशन जगत में कदम रखा। 'गदर: एक प्रेम कथा' उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    प्रियंका चोपड़ा
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    कार से लंबी यात्रा पर जाने से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान  काम की बात
    कौन हैं भारत की प्रभावशाली महिला संस्थापकों की सूची में जगह पाने वाली मृणाल पांचाल? मनोरंजन
    इंग्लैंड दौरे से पहले गंभीर और गिल की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बेंगलुरु भगदड़ पर कही ये बात गौतम गंभीर
    भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत फिर शुरू, इन मुद्दों पर बन सकती है सहमति भारत-अमेरिका संबंध

    प्रियंका चोपड़ा

    मेट गाला कार्पेट के बाद कहां जाते हैं सितारे? सामने आया अंदर का वीडियो मेट गाला
    कान्स फिल्म फेस्टिवल: अनुष्का से पहले ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां बिखेर चुकी हैं रेड कार्पेट पर जलवा अनुष्का शर्मा
    परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की सगाई में आएंगी प्रियंका चोपड़ा, जानें कार्यक्रम की खास बातें परिणीति चोपड़ा
    राम चरण की पत्नी उपासना से पहले इन हस्तियों ने भी कराए थे एग फ्रीज बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    फिल्म 'फर्रे' का टीजर जारी, सलमान खान की भांजी अलीजेह करेंगी बॉलीवुड में शुरुआत सलमान खान
    एमी जैक्सन ने क्यों बदला अपना लुक? जानिए इसकी पीछे की वजह  हॉलीवुड के सितारे
    ऋचा चड्ढा की 'फुकरे 3' की एडवांस बुकिंग शुरू, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म  ऋचा चड्ढा
    'मिशन रानीगंज' के लिए अक्षय कुमार को मिली इतनी मोटी रकम, जानिए बाकी कलाकारों की फीस अक्षय कुमार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025