NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / दिलीप कुमार का बंगला आलीशान अपार्टमेंट में हुआ तब्दील, 172 करोड़ रुपये में बिका 
    अगली खबर
    दिलीप कुमार का बंगला आलीशान अपार्टमेंट में हुआ तब्दील, 172 करोड़ रुपये में बिका 
    दिलीप कुमार के बंगले में बना अपार्टमेंट करोड़ों में बिका

    दिलीप कुमार का बंगला आलीशान अपार्टमेंट में हुआ तब्दील, 172 करोड़ रुपये में बिका 

    लेखन नेहा शर्मा
    Jul 26, 2024
    05:34 pm

    क्या है खबर?

    दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार भले ही इस दुनिया में न हों, लेकिन उनसे जुड़ीं खबरें अक्सर आती रहती हैं। उनकी यादें आज भी प्रशंसकों के दिलों में बसी हुई हैं।

    अब एक बार फिर अभिनेता चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, उनके पाली हिल वाले बंगले में बना ट्रिपलेक्स कॉम्प्लेक्स बिक चुका है।

    बांद्रा स्थित बंगले में बने इस ट्रिपलेक्स कॉम्प्लेक्स को 172 करोड़ रुपये में बेचा गया है।

    आइए पूरी खबर जानते हैं।

    खरीददार

    कौन है खरीदने वाला?

    इस बंगले को ब्लैकरॉक ने बेचा है, जबकि एप्को इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड ने इसे 172 करोड़ रुपये में खरीदा है।

    यह 3 मंजिलों 9वीं, 10वीं और 11वीं में फैला है। प्रति वर्ग फीट की दर करीब 1.62 लाख रुपये है। अपार्टमेंट के पंजीकरण के लिए चुकाई गई स्टांप ड्यूटी 9.30 करोड़ रुपये है।

    पिछले साल दिलीप के परिवार ने अशर ग्रुप से पाली हिल प्लॉट पर एक आवासीय परियोजना विकसित करने के लिए समझौता किया था।

    संग्रहालय

    अपार्टमेंट में दिलीप की याद में बना संग्रहालय भी शामिल

    2016 में दिलीप ने अशर ग्रुप के साथ अपने पाली हिल बंगले को तोड़कर वहां लग्जरी हाउसिंग प्रोजेक्ट वाली एक बिल्डिंग बनाने के लिए समझौता किया था।

    यहां 2,000 स्क्वायर फीट का एक शानदार संग्रहालय भी बनाया गया है, जो दिलीप को समर्पित है।

    2023 में दिलीप के बंगले को ध्वस्त किया गया था। इस बिल्डिंग को 'द लेजेंड' नाम दिया गया है। 2023 में डेवलपर ने ऐलान किया था कि 'द लेजेंड' बिल्डिंग में 15 लग्जरी अपार्टमेंट बनाए जाएंगे।

    विवाद

    बंगले को लेकर था कानूनी विवाद

    दिलीप के पाली हिल वाले इस बंगले को लेकर कुछ कानूनी विवाद हुए थे। दरअसल, परिवार ने एक रियल एस्टेट फर्म पर कानूनी दस्तावेजों में जालसाजी करने का आरोप लगाया था और दावा किया था कि उन्होंने संपत्ति पर कब्जा करने के इरादे से ऐसा किया था।

    हालांकि, 2017 में दिलीप की पत्नी और अभिनेत्री सायरा बानो ने बताया कि उन्हें बंगले की चाबियां वापस मिल गई हैं, जिसके बाद इसे लेकर विवाद खत्म हो गया है।

    लगाव

    अभिनेता का था इस बंगले से खास लगाव

    पाली हिल मुंबई के सबसे रिहायशी इलाकों में शामिल है। इस इलाके में कई बॉलीवुड हस्तियों जैसे ऋषि कपूर, आमिर खान और संजय दत्त के घर हैं।

    दिलीप का बंगला सिर्फ बाहर से ही खूबसूरत नहीं था, बल्कि इस बंगले का इंटीरियर भी शानदार था। दिलीप का अपने इस घर से बहुत ज्यादा लगाव रहा, क्योंकि उन्होंने अपना अधिकांश जीवन इसमें बिताया।

    कथित तौर पर दिलीप ने सितंबर, 1953 में अब्दुल लतीफ से यह बंगला खरीदा था।

    जानकारी

     7 जुलाई, 2021 को हुआ था दिलीप का निधन

    दिलीप ने 1944 में आई 'ज्वार भाटा' से अपना अभिनय करियर शुरू किया था। अपने लंबे करियर में दिलीप सबसे बड़ी और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों का हिस्सा रहे। बता दें कि दिलीप ने 7 जुलाई, 2021 को आखिरी सांस ली थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिलीप कुमार
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    दिलीप कुमार

    म्यूजियम में तब्दील होंगे राज और दिलीप कुमार के पुश्तैनी घर, पाकिस्तान सरकार ने लिया फैसला मुंबई
    दिलीप कुमार को मिली अस्पताल से छुट्टी, सायरा बानो बोलीं- दुआओं में याद रखना मनोरंजन
    सांस लेने में दिक्कत के बाद मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती हुए अभिनेता दिलीप कुमार मुंबई
    अभिनेता दिलीप कुमार की हालत स्थिर, कुछ दिनों में मिल जाएगी अस्पताल से छुट्टी मुंबई

    बॉलीवुड समाचार

    'उलझ': जाह्नवी कपूर से गुलशन देवैया तक, फिल्म के सितारों की नई झलकियां आई सामने जाह्नवी कपूर
    फिल्म 'जय संतोषी मां' के निर्माता सतराम रोहरा नहीं रहे, 85 की उम्र में कहा अलविदा सेलिब्रिटी की मौत
    इंफ्लुएंसर काव्या कर्नाटक को मिला था अनंत अंबानी की शादी का न्योता, बताया क्यों ठुकराया प्रस्ताव अनंत अंबानी
    कार्तिक आर्यन के मुरीद हुए शत्रुघ्न सिन्हा, 'चंदू चैंपियन' के लिए की राष्ट्रीय पुरस्कार की मांग कार्तिक आर्यन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025