NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'इंडियाज बेस्ट डांसर 2' का डिजिटल ऑडिशन शुरू, जानिए कैसे बनें हिस्सा
    मनोरंजन

    'इंडियाज बेस्ट डांसर 2' का डिजिटल ऑडिशन शुरू, जानिए कैसे बनें हिस्सा

    'इंडियाज बेस्ट डांसर 2' का डिजिटल ऑडिशन शुरू, जानिए कैसे बनें हिस्सा
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    May 06, 2021, 07:10 pm 1 मिनट में पढ़ें
    'इंडियाज बेस्ट डांसर 2' का डिजिटल ऑडिशन शुरू, जानिए कैसे बनें हिस्सा

    देश में कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए बेहद एहतियात बरता जा रहा है। मनोरंजन जगत में भी काफी सावधानी के साथ प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर 2' का डिजिटल ऑडिशन शुरू हो गया है। अब इसमें भाग लेने वाले प्रतिभागी डिजिटली अपना ऑडिशन दे पाएंगे। मेकर्स ने इस बार महामारी को देखते हुए डिजिटल ऑडिशन का विकल्प चुना है।

    सोनी लिव ऐप पर ऑडिशन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाएं प्रतिभागी

    'इंडियाज बेस्ट डांसर 2' में भाग लेने वाले प्रतिभागी सोनी लिव ऐप पर ऑडिशन के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। डांस पर आधारित इस रियलिटी शो का डिजिटल ऑडिशन 5 मई से लेकर 20 जून तक किया जाएगा। सोनी लिव ऐप पर प्रतिभागी अपना डांस वीडियो अपलोड करने के बाद प्रतीक्षा करेंगे। इसके बाद चुने गए प्रतिभागियों को अगले राउंड के लिए चुना जाएगा। फाइनली स्टूडियो में जाने से पहले प्रतिभागियों को कई राउंड में शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

    मलाइका अरोड़ा, टेरेंस लुईस और गीता कपूर फिर जज के रूप में दिखेंगे

    'इंडियाज बेस्ट डांसर' के पिछले सीजन के जज मलाइका अरोड़ा, टेरेंस लुईस और गीता कपूर फिर से जज पैनल में वापस दिखाई देंगी। अभी इस शो के होस्ट की घोषणा की जानी बाकी है। पिछले सीजन में भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया होस्ट के रूप में नजर आए थे। इन्होंने दर्शकों और प्रतिभागियों का भरपूर मनोरंजन किया था। 14 से 30 साल की उम्र का कोई भी भारतीय शख्स इस डांस रियलिटी शो का हिस्सा बन सकता है।

    ऑडिशन के लिए सोनी लिव ऐप पर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा

    'इंडियाज बेस्ट डांसर 2' में एकल, दो लोगों की जोड़ी और ग्रुप्स में परफॉर्मेंस का मौका दिया जाएगा। इस रियलिटी शो में भाग लेने के लिए आपको सोनी लिव ऐप को डाउनलोड करना होगा। ऑडिशन पेज पहले से ही लाइव है। कुछ शर्तों की सहमति के बाद आपसे ऑनलाइन फॉर्म में अपनी पसंदीदा भाषा को चुनने के लिए कहा जाएगा। जिनकी उम्र 14-18 साल के बीच है, उन्हें अपने अभिभावक की लीगल अप्रूवल जमा करनी होगी।

    ऑडिशन वीडियो 90 सेकेंड से कम की होनी चाहिए

    ऑनलाइन ऑडिशन फॉर्म जमा करते वक्त प्रतिभागियों के पास यदि डांस ट्रेनिंग है, तो इसके बारे में पूछा जा सकता है। फॉर्म में बिल्कुल सही जानकारियों को भरना चाहिए, क्योंकि बाद में शो की टीम आपसे संपर्क कर सकती है। इसके बाद फाइनल ऑडिशन के लिए पसंदीदा शहरों के चुनाव का विकल्प दिया जाता है। इसमें कोलकाता, दिल्ली और मुंबई शामिल हैं। एक ऑडिशन वीडियो को अपलोड करना होता है, जो 90 सेकेंड से कम की होनी चाहिए।

    पिछले सीजन के विजेता थे अजय सिंह उर्फ टाइगर पॉप

    प्रतिभागी को दो स्टाइल में परफॉर्म करने का विकल्प दिया गया है। ऑडिशन वीडियो को बिना एडिटिंग के सबमिट करना होगा। इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए कि डांस वीडियो बनाते समय समुचित लाइट की व्यवस्था हो। मेकर्स ने प्रतिभागियों को कम-से-कम मेकअप करने की सलाह दी है। यह रजिस्ट्रेशन पूरी तरह मुफ्त है। जिन प्रतिभागियों का चयन होगा, उनसे अगले 15 दिनों के अंदर संपर्क किया जाएगा। अजय सिंह उर्फ टाइगर पॉप पिछले सीजन के विजेता रहे थे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    मलाइका अरोड़ा
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    दिन में 20 मिनट की झपकी लेने से स्वास्थ्य को मिल सकते हैं ये 5 फायदे  नींद
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले पिच को लेकर शुरू हुआ विवाद, दोनों तरफ से तेज हुई बयानबाजी    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    हिंडनबर्ग-अडाणी समूह मामला: शेयरों में उतार-चढ़ाव से निपटने के लिए किए जा रहे उपाय- SEBI अडाणी समूह
    पहला टेस्ट: वेस्टइंडीज के नाम रहा पहला दिन, ब्रैथवेट-तेजनारायण ने जमाए अर्धशतक, बारिश बनी बाधा वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम

    बॉलीवुड समाचार

    'दंगल' के करीब 'पठान', इस हफ्ते बन सकती है सबसे ज्यादा कमाई वाली हिंदी फिल्म शाहरुख खान
    एटली की अगली फिल्म में होंगे वरुण धवन, इसी साल शुरू होगी शूटिंग वरुण धवन
    क्या कोविड-19 से प्रेरित था 'पठान' का म्यूटेटेड वायरस? श्रीधर राघवन ने कही ये बात पठान फिल्म
    जन्मदिन विशेष: उर्मिला मातोंडकर के पांच शानदार किरदार, जिन्होंने बनाया उन्हें स्टार उर्मिला मातोंडकर

    मनोरंजन

    रणदीप हुड्डा से लेकर आसमान भारद्वाज तक, इस साल इन निर्देशकों की होगी बॉलीवुड में शुरुआत रणदीप हुड्डा
    बिग बॉस 16: टीना और शालीन की मां ने ली घर में एंट्री, होगी नोक-झोंक बिग बॉस 16
    सुप्रीम कोर्ट ने सिनेमाघरों में खाद्य सामग्री लाने का फैसला रद्द किया, कहा- सिनेमाघर कोई जिम नहीं सुप्रीम कोर्ट
    #NewsBytesExplainer: भारतीय थिएटर का इतिहास है स्वर्णिम, जानिए सिनेमा में इसका योगदान शाहरुख खान

    मलाइका अरोड़ा

    मलाइका अरोड़ा से तुलना पर नाराज नोरा फतेही, बोलीं- यह मेरे लिए अपमानजनक है नोरा फतेही
    मलाइका अरोड़ा का अपनी मैनेजर पर फूटा गुस्सा, खुद कार स्टंट करने की दी सलाह बॉलीवुड समाचार
    मलाइका अरोड़ा बलेनसिआगा के कपड़े पहनने की वजह से ट्रोल हुईं, जानिए क्या है विवाद सेलिब्रिटी गॉसिप
    अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी की झूठी खबरों पर निकाली भड़ास, जानिए क्या कहा अर्जुन कपूर

    कोरोना वायरस

    देश के नाम राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन, कहा- आत्मविश्वास से भरा राष्ट्र बना चुका भारत द्रौपदी मुर्मू
    गणतंत्र दिवस: मुख्य अतिथि के तौर पर मिस्र के राष्ट्रपति को बुलाने के क्या मायने हैं? गणतंत्र दिवस
    उत्तर कोरिया: सांस संबंधी बीमारी का प्रकोप, प्योंगयांग समेत कई जगह 5 दिनों का लॉकडाउन उत्तर कोरिया
    फाइजर वैक्सीन पर केंद्रीय मंत्री के ट्वीट की कांग्रेस ने की ट्विटर से शिकायत, जानें मामला कांग्रेस समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023