NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या आप जानते हैं? सात नहीं, चार फेरे लेकर रणबीर की पत्नी बनी हैं आलिया
    अगली खबर
    क्या आप जानते हैं? सात नहीं, चार फेरे लेकर रणबीर की पत्नी बनी हैं आलिया
    रणबीर-आलिया ने लिए चार फेरे

    क्या आप जानते हैं? सात नहीं, चार फेरे लेकर रणबीर की पत्नी बनी हैं आलिया

    लेखन नेहा शर्मा
    Apr 15, 2022
    07:35 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड में जिस शादी की चर्चा लंबे समय से थी, वो आखिरकार सपंन्न हो गई। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक-दूजे के हो गए।

    दोनों ने परिवारवालों और खास दोस्तों की मौजूदगी में शादी की रस्में निभाईं और जीवनभर के लिए एक हो गए, लेकिन क्या आप जानते हैं इस शादी में रणबीर-आलिया ने सात फेरों की जगह सिर्फ चार ही फेरे लिए। यह बात आलिया के भाई राहुल भट्ट ने बताई है।

    आइए जानते हैं इसके पीछे का कारण।

    खुलासा

    नहीं किया सात फेरे की परंपरा का पालन

    राहुल ने इंडिया टुडे से कहा, "रणबीर-आलिया ने सात फेरे की परंपरा का पालन नहीं किया है। उन्होंने रिकॉर्ड के लिए सिर्फ चार ही फेरे लिए हैं। शादी में एक विशेष पंडित जी थे, जो कई सालों से कपूर परिवार के साथ हैं। पंडित जी ने दोनों को चारों फेरे के मतलब भी समझाए।"

    उन्होंने कहा, "मैं इस बारे में पहले नहीं जानता था। दरअसल, मैं ऐसे घर से आता हूं, जहां कई धर्म और संस्कृति के लोग रहते हैं।"

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    महेश भट्ट ने पहली शादी किरण से की थी, जिनसे उनके दो बच्चे पूजा भट्ट और राहुल भट्ट हुए। फिर महेश ने दूसरी शादी सोनी राजदान से की, जिससे उन्हें आलिया और शाहीन दो बेटियां हुईं। इस लिहाज से राहुल-पूजा, आलिया-शाहीन के सौतेले भाई-बहन हुए।

    स्पष्टीकरण

    शादी में चार फेरों की क्या है मान्यता?

    शादी को लेकर हम सबके मन में होता है दूल्हा और दुल्हन के सात फेरे, लेकिन यह जरूरी नहीं है कि हर जगह सात फेरे लेकर ही शादी संपन्न हो। कुछ स्थानों पर चार फेरे भी लिए जाते हैं।

    मूल रूप से फेरों के माध्यम के जीवन के चार लक्ष्य धर्म, अर्थ काम और मोक्ष का पाठ पढ़ाया जाता है।

    हिंदू धर्म को मानने वाले कई राज्यों और क्षेत्रों में आज भी लोग सात की जगह चार फेरे लेते हैं।

    यादें

    ऋषि कपूर को किया याद

    शादी में भले ही रणबीर के पिता ऋषि कपूर शारीरिक रूप से मौजूद नहीं थे, लेकिन उनकी तस्वीर को खास स्थान पर रखा गया था और उसे फूलों से सजाया गया था।

    नीतू ने अपनी मेहंदी में ऋषि का नाम लिखवाया था। शादी के बाद उन्होंने रणबीर संग अपनी तस्वीर शेयर कर लिखा, 'यह कपूर साहब को समर्पित है। आपकी इच्छा पूरी हो गई।'

    बता दें कि कैंसर के कारण 30 अप्रैल, 2020 को ऋषि का निधन हो गया था।

    जश्न

    शादी के बाद कपूर हाउस में हुई पार्टी

    आलिया अब मिसेज कपूर बन गई हैं और कपूर परिवार ने नई बहू का स्वागत खूब ठाठ से किया। शादी के बाद कपूर हाउस में जमकर पार्टी हुई और दूल्हा-दुल्हन ने केक काटकर जश्न मनाया।

    साथ ही बाहों में बाहें डालकर वाइन भी पी। पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं और इन तस्वीरों पर आलिया के चाहनेवाले खूब प्यार लुटा रहे हैं।

    शादी के बाद रणबीर-आलिया कोई रिसेप्शन नहीं देंगे। नीतू कपूर ने यह जानकारी दी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रणबीर आलिया की शादी

    ताज़ा खबरें

    जापान के वैज्ञानिकों ने बनाई समुद्री पानी में घुलने वाली खास प्लास्टिक  जापान
    टाटा 2027 तक पेश करेगी अविन्या का पहला मॉडल, जानिए देरी का कारण  टाटा मोटर्स
    IPL 2025 में अच्छा प्रदर्शन करने वाले ऐसे खिलाड़ी, जिनके नाम की कम चर्चा हुई  IPL 2025
    संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक, 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा की संभावना संसद मानसून सत्र

    रणबीर आलिया की शादी

    क्या रणबीर कपूर ने महेश भट्ट से मांग लिया आलिया भट्ट का हाथ? जानें सच्चाई बॉलीवुड समाचार
    अगले साल इस सुपरमॉडल से शादी करेंगे आदित्य रॉय कपूर, जल्द होगी सगाई! बॉलीवुड समाचार
    नीतू ने बताया, ऋषि को कैंसर पता चलने पर रणबीर कपूर ने कैसे किया था रिएक्ट बॉलीवुड समाचार
    रणबीर-आलिया की शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर हो रही वायरल, जानें इसकी सच्चाई बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025