'धुरंधर' का गाना 'फिर से' ग्रैमी कंसीडरेशन लिस्ट में शामिल, अरिजीत सिंह ने व्यक्त किया आभार
क्या है खबर?
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का मशहूर गाना 'फिर से' ग्रैमी की कंसीडरेशन लिस्ट में शामिल हो गया है। अरिजीत सिंह की मधुर आवाज ने इस गाने को प्रशंसकों का पसंदीदा बना दिया था और अब इसे वैश्विक स्तर पर प्यार मिल रहा है। ये गाना 'विजुअल मीडिया के लिए लिखे गए सर्वश्रेष्ठ गीत' श्रेणी में ग्रैमी के लिए कंसीडरेशन लिस्ट में शामिल हुआ है। इस पर अरिजीत ने प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया है।
अरिजीत
इतने प्यार के लिए धन्यवाद- अरिजीत
इस खुशखबरी को प्रशंसकों के साथ साझा करते हुए अरिजीत ने लिखा, 'फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' का गाना 'फिर से', 'बेस्ट सॉन्ग रिटन फॉर विजुअल मीडिया' कैटेगरी में ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेशन के तौर पर भेजा गया है। आपके इतने प्यार के लिए धन्यवाद। ज्यादा जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएं।'
इस गाने को संगीतकार शाश्वत सचदेव ने कम्पोज किया है और गीतकार इरशाद कामिल ने इसके बोल लिखे हैं।
गाना
क्या है FYC लिस्ट में शामिल होने का मतलब?
टी-सीरीज और B62 स्टूडियोज 7 फरवरी को आयोजित होने वाले संगीत की दुनिया के इस सबसे बड़े पुरस्कार 'ग्रैमी' समारोह में फिल्म के एल्बम के लिए एक बड़ा प्रचार अभियान चला रहे हैं।
हालांकि, ग्रैमी की 'फॉर योर कंसीडरेशन' (FYC) लिस्ट में शामिल होने का मतलब ये नहीं है कि गाने को आधिकारिक नॉमिनेशन मिल गया है। अंतिम नॉमिनीज की घोषणा से पहले, इसे रिकॉर्डिंग अकादमी की पात्रता और वोटिंग प्रक्रिया से गुजरना होगा।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें पोस्ट
PHIR SE GOES FOR #GRAMMY CONSIDERATION 🥹❤️
— closed account.🫂 (@ASFAN__MAKKAR) October 13, 2026
CONGRATULATIONS GOAT ARIJIT SINGH , IRSHAD KAMIL & SHASHWAT SACHDEV #DhurandharTheRevenge pic.twitter.com/gCjy3EwAdI
जानकारी
9 श्रेणियों में चुने गए हैं फिल्म के कई गाने
इस फिल्म के अन्य गाने भी इस लिस्ट में शामिल किए गए हैं, जिनमें 'आरी आरी', 'जान से गुजरते हैं', 'कन्हैया', 'जाइए साजना', 'डेस्टिनी-मन अटका', 'वारी जावां' और 'हम प्यार करने वाले' शामिल हैं। सभी को अलग-अलग श्रेणी में चुना गया है।