Loading...
'धुरंधर 2' की ग्रैमी अवॉर्ड्स में धमाकेदार एंट्री, एक-दो नहीं; 9 अलग-अलग श्रेणियों में ठोकी दावेदारी
'धुरंधर 2' की ग्रैमी अवॉर्ड्स में एंट्री

'धुरंधर 2' की ग्रैमी अवॉर्ड्स में धमाकेदार एंट्री, एक-दो नहीं; 9 अलग-अलग श्रेणियों में ठोकी दावेदारी

Oct 10, 2026
10:05 am

क्या है खबर?

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का संगीत अंतरराष्ट्रीय मंच पर धूम मचाने को तैयार है। शाश्वत सचदेव द्वारा रचित इस धमाकेदार साउंडट्रैक को 69वें वार्षिक ग्रैमी अवॉर्ड्स के लिए भेजा गया है। टी-सीरीज और B62 स्टूडियोज ने सोशल मीडिया पर इस बड़ी उपलब्धि का ऐलान किया। 7 फरवरी को आयोजित होने वाले संगीत की दुनिया के इस सबसे बड़े पुरस्कार समारोह में फिल्म के एल्बम के लिए एक बड़ा प्रचार अभियान चलाया जा रहा है।

रेस

नामांकन पक्का नहीं, पर ग्रैमी की रेस में शामिल हुआ संगीत

हालांकि, 'फॉर योर कंसीडरेशन' (FYC) सूची में शामिल होने का मतलब यह नहीं है कि फिल्म को ग्रैमी नामांकन मिल ही गया है, लेकिन इसने इसके संगीत को अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों की रेस में जरूर ला खड़ा किया है।

फिल्म के संगीतकार शाश्वत सचदेव को 'बेस्ट कंपाइलेशन साउंडट्रैक फॉर विजुअल मीडिया' श्रेणी के तहत सूचीबद्ध किया गया है। ये खास श्रेणी फिल्मों या विजुअल प्रोजेक्ट्स के लिए तैयार किए गए पूरे एल्बम और उसके समग्र संगीत को पहचान देती है।

श्रैणियां

कौन-सा गाना किस श्रेणी में भेजा गया?

फिल्म के अलग-अलग गानों को ग्रैमी की विभिन्न श्रेणियों में शामिल किया गया है। 'फिर से' को बेस्ट सॉन्ग रिटन फॉर विजुअल मीडिया, जबकि 'जान से गुजरते हैं' और 'कन्हैया' को बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस के लिए भेजा गया है।

उधर 'आरी आरी' बेस्ट एशियन पॉप म्यूजिक परफॉरमेंस, 'जाइए साजना' को बेस्ट पॉप डुओ/ग्रुप परफॉरमेंस, 'डेस्टिनी - मन अटका' बेस्ट रैप परफॉरमेंस, 'वारी जावां' बेस्ट डांस/इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्डिंग और 'हम प्यार करने वाले' बेस्ट रीमिक्स रिकॉर्डिंग की दौड़ में शामिल है।

ADVERTISEMENT