Page Loader
अभिनेता धर्मेंद्र की हुई बाईं आंख की सर्जरी, पट्टी बांधे आए नजर; बोले- मैं मजबूत हूं 
अभिनेता धर्मेंद्र की हुई आंख की सर्जरी (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@aapkadharam)

अभिनेता धर्मेंद्र की हुई बाईं आंख की सर्जरी, पट्टी बांधे आए नजर; बोले- मैं मजबूत हूं 

Apr 01, 2025
01:38 pm

क्या है खबर?

भारतीय सिनेमा के जाने-माने अभिनेता धर्मेंद्र की बाईं आंख की सर्जरी हुई है। 89 वर्षीय अभिनेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें मुंबई के एक अस्पताल से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान वह बाईं आंख में पट्टी बांधे हुए नजर आए। अस्पताल से बाहर निकलने के बाद धर्मेंद्र ने पैपराजी से बातचीत की और आंख की सर्जरी करवाने का कारण बताया। आइए जानें उन्होंने क्या कहा।

बयान

मेरे में बहुत दम है- धर्मेंद्र

धर्मेंद्र ने पैपराजी से बात करते हुए कहा, "अभी भी धर्मेंद्र में बहुत दम है। अभी भी जान रखता हूं। मेरी आंख आई ग्राफ्ट (कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन) हो गई है। आंख में तकलीफ है। प्रशंसकों में आपसे प्यार करता हूं। मैं मजबूत हूं।" अब प्रशंसक धर्मेंद्र के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। एक ने लिखा, 'आप सच में बहुत मजबूत हो।' एक लिखते हैं, 'जल्द ठीक हो जाओ।' यह वीडियो विरल भियानी ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो