Page Loader
दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे अक्षय कुमार समेत ये सितारे
शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे अक्षय कुमार (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@akshaykumar)

दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे अक्षय कुमार समेत ये सितारे

Feb 19, 2025
03:05 pm

क्या है खबर?

दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह के लिए राजधानी के रामलीला मैदान में जोरों-शोरो से तैयारी हो रही है। अब तक भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री के नाम से पर्दा नहीं उठा है, लेकिन दिल्ली में कल यानी 20 फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह होने वाला है। आखिरकार शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले मेहमानों की सूची में सामने आ गई है, जिनमें बॉलवुड के सितारों के नाम भी शामिल हैं।

कैलाश खेर

कैलाश खेर देंगे प्रस्तुति 

रामलीला मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ मौजूद होंगे। इसके अलावा बॉलीवुड की हस्तियों समेत 30,000 लोग समारोह में मौजूद रहेंगे। रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह से पहले एक संगीत कार्यक्रम होने वाला है, जिसमें कैलाश खेर प्रस्तुति देंगे। अक्षय कुमार, अनुपम खेर, कंगना रनौत, हेमा मालिनी और विवेक ओबरॉय सहित 50 फिल्मी सितारे इस शपथ समारोह में आ रहे हैं।

परिणाम

क्या रहे थे दिल्ली चुनावों के नतीजे? 

दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ था, वहीं इसके नतीजे 8 फरवरी को आए। दिल्ली चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में 70 में से 48 सीटें जीती हैं, वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) 22 सीटों में सिमट कर रह गई। ऐसे में लगभग 27 साल बाद भाजपा दिल्ली में सरकार बना रही है। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आतिशी को भी शपथ ग्रहण समारोह का न्योता भेजा गया है।