NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / दीपिका पादुकोण से कैटरीना कैफ तक, मार्शल आर्ट में भी अव्वल हैं बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां 
    अगली खबर
    दीपिका पादुकोण से कैटरीना कैफ तक, मार्शल आर्ट में भी अव्वल हैं बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां 
    बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां ले चुकीं मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@katrinakaif)

    दीपिका पादुकोण से कैटरीना कैफ तक, मार्शल आर्ट में भी अव्वल हैं बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां 

    लेखन नेहा शर्मा
    Sep 29, 2024
    04:26 pm

    क्या है खबर?

    एक वक्त था, जब बॉलीवुड में केवल ड्रामा और ग्लैमर हुआ करता था। अब फिल्मों में जान डालने के लिए सितारे अलग-अलग प्रशिक्षण से होकर गुजरते हैं।

    हिंदी सिनेमा की कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जो बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं। अभिनय के अलावा उन्हें कई चीजों में महारत हासिल है। इन्हीं में से एक मार्शल आर्ट भी है।

    आइए आज हम आपको बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों से मिलवाते हैं, जो मार्शल आर्ट में प्रशिक्षित हैं।

    #1

    दीपिका पादुकोण

    दीपिका पादुकोण अभिनय के साथ-साथ एक्शन से भी दर्शकों के बीच अपना जादू चला चुकी हैं। फिल्म 'चांदनी चौक टू चाइना' में पहली बार इसकी बानगी देखने को मिली थी।

    इस फिल्म के लिए दीपिका ने जापानी मार्शल आर्ट जुजित्सु की ट्रेनिंग ली थी। इस मार्शल आर्ट की शुरुआत 17वीं सदी में जापान में हुई थी। इसका मकसद खुद को जिंदा रखना है। इसे आत्मरक्षा के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, ताकि अपने विरोधी को मात दी जा सके।

    #2

    सुष्मिता सेन

    अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने दुनिया की सबसे पुरानी मार्शल आर्ट कलारीपयट्टू का प्रशिक्षण लिया हुआ है। उन्होंने यह अपनी वेब सीरीज 'आर्या 3' के लिए सीखी थी। उन्होंने तलवारबाजी करते हुए अपनी तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किए थे। 'आर्या 3' में सुष्मिता के धाकड़ अवतार की हर किसी ने तारीफ की थी।

    कलरी का अर्थ है रणभूमि और कलरीपायट्टू असल में एक प्राचीन युद्ध कला है। इसे सभी मार्शल आर्ट्स की 'मां' कहा जाता है।

    #3, #4 और #5

    कैटरीना कैफ, जैकलीन फर्नांडिस और प्रियंका चोपड़ा

    कैटरीना कैफ ने 'जग्गा जासूस' के लिए दक्षिण अफ्रिका के एक घने जंगल में एक एक्शन सीन शूट किया था। इसके लिए उन्होंने इजराइल की मार्शल आर्ट 'क्राव मैगा' का प्रशिक्षण लिया था। उन्होंने फिल्म 'टाइगर 3' के लिए भी दक्षिण कोरिया के एक स्टंट डायरेक्टर से मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग ली थी।

    उधर जैकलीन फर्नांडिस ने फिल्म 'रेस 3; के लिए तो 'द्रोण' और 'मेरी कॉम' के लिए प्रियंका चोपड़ा ने मार्शल आर्ट सीखी थी।

    #6, #7 और #8

    शिल्पा शेट्टी, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित

    शिल्पा शेट्टी कराटे में ब्लैक बेल्ट जीत चुकी हैं। बहुत छोटी उम्र से वह मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग लेने लगी थीं। शिल्पा अक्सर फिटनेस से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं।

    दूसरी ओर ऐश्वर्या राय ने 2010 में आई फिल्म 'रोबोट' के लिए मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग ली थी।

    उधर माधुरी दीक्षित ने फिल्म 'गुलाब गैंग' के लिए शाओलिन कुंग फू में मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण लिया था और पर्दे पर मर्दों की खूब कुटाई की थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दीपिका पादुकोण
    कैटरीना कैफ
    ऐश्वर्या राय
    सुष्मिता सेन

    ताज़ा खबरें

    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स
    यूक्रेन का रूस के एयरबेस पर बड़ा ड्रोन हमला, मार गिराए 40 बमवर्षक विमान रूस समाचार
    आमिर खान ने रीना दत्ता के साथ अपनी शादी को बताया 'जवानी का जोश'  आमिर खान
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: कीसी कार्टी ने अपने वनडे करियर का चौथा शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    दीपिका पादुकोण

    बॉक्स ऑफिस: फिल्म 'कल्कि 2898 AD' ने पार किया 400 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा  प्रभास
    'कल्कि 2898 AD' की सफलता पर अमिताभ बच्चन ने जताया दर्शकों का आभार, साझा किया पोस्ट अमिताभ बच्चन
    प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 AD' को 9वें दिन लगा झटका, 'किल' ने नहीं किया कमाल प्रभास
    बॉक्स ऑफिस: 'कल्कि 2898 AD' 500 करोड़ की ओर, 'किल' ने दूसरे दिन लगाई छलांग प्रभास

    कैटरीना कैफ

    बॉक्स ऑफिस: कैटरीना कैफ की फिल्म 'मेरी क्रिसमस' का संघर्ष जारी, लागत निकालना हुआ मुश्किल विजय सेतुपति
    कैटरीना के लिए 'मेरी क्रिसमस' की सफलता के खास मायने, फिल्म में बदलाव का किया खुलासा विजय सेतुपति
    बॉक्स ऑफिस: 'मैं अटल हूं' की धीमी शुरुआत, लाखों में सिमटा 'मेरी क्रिसमस' का कारोबार  पंकज त्रिपाठी
    कैटरीना कैफ निभाना चाहती हैं नकारात्मक और पीरियड भूमिकाएं बॉलीवुड समाचार

    ऐश्वर्या राय

    ऐश्वर्या की आंखों पर टिप्पणी कर बुरे फंसे महाराष्ट्र के मंत्री, महिला आयोग ने थमाया नोटिस महाराष्ट्र
    अभिषेक बच्चन ने बताया, बच्चों को छोटी उम्र में मोबाइल देना कितना सही? अभिषेक बच्चन
    पेरिस फैशन वीक में रैंप पर उतरीं नव्या नवेली, भर आईं नानी जया बच्चन की आंखें नव्या नवेली
    जन्मदिन विशेष: ऐश्वर्या राय आज भी खूबसूरती में युवा अभिनेत्रियों को देती हैं टक्कर, जानिए राज जन्मदिन विशेष

    सुष्मिता सेन

    'बिग बॉस OTT 2' में नजर आ सकते हैं सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन  चारू असोपा
    सुष्मिता सेन 29 साल पहले बनी थीं मिस यूनिवर्स, इस जवाब ने दिलाया था ताज  मिस यूनिवर्स
    'आर्या 3' की शूटिंग हुई पूरी, सुष्मिता सेन ने साझा किया वीडियो डिज्नी+ हॉटस्टार
    'आर्या 3' कब होगी रिलीज? सुष्मिता सेन ने साझा की अहम जानकारी डिज्नी+ हॉटस्टार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025