Page Loader
भीड़ में फंसी दीपिका पादुकोण का पर्स खींचने की कोशिश, वीडियो वायरल

भीड़ में फंसी दीपिका पादुकोण का पर्स खींचने की कोशिश, वीडियो वायरल

Feb 26, 2021
05:23 pm

क्या है खबर?

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार की जाती हैं। अक्सर प्रशसंक उनसे मिलने के लिए बेताब रहते हैं। बीते गुरुवार को मुंबई के खार स्थित एक रेस्त्रां में डिनर खत्म करने के बाद जैसे ही दीपिका बाहर निकलीं, प्रशसंकों ने उन्हें घेर लिया था। इस दरमियान टीशू बेच रहीं एक महिला ने अभिनेत्री का पर्स छीनने की कोशिश की। इसके बाद अपने बॉडीगार्ड्स की मदद से दीपिका कार में बैठ पायी।

जानकारी

इस घटना के बाद असहज लग रही थीं दीपिका

दीपिका का पर्स छीनने की नाकामयाब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जब डिनर करके दीपिका निकलीं, तो फोटोग्राफर्स ने उन्हें घेर लिया था। इस दरमियान जब वह कार में बैठने की कोशिश करने लगीं, तब यह घटना घटित हुई। इसके बाद बॉडीगार्ड्स ने दीपिका को पर्स में मौजूद सामान चेक करने के लिए कहा। पहले उन्होंने अपने प्रशंसकों का अभिवादन भी जताया था। हालांकि, इस घटना के बाद दीपिका असहज लग रही थीं।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए इस घटना का वायरल वीडियो

सोशल मीडिया

घटना के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने दी प्रतिक्रियाएं

सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने मास्क नहीं पहनने को लेकर दीपिका की आलोचना भी की है। वहीं, कई लोगों ने अभिनेत्री के लिए चिंता भी व्यक्त की। दीपिका के इस वीडियो को विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'यह किस प्रकार की सुरक्षा है, जिसमें दीपिका केवल दरवाजे से कार तक गई और लोग उन्हें धकेलने लगे। यह बेहद खराब सुरक्षा व्यवस्था है।'

सूचना

दिल्ली में भी भीड़ से घिर गई थीं दीपिका

यह पहली बार नहीं है जब दीपिका को ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ा है। 2019 में जब वह नई दिल्ली में मेघना गुलजार की फिल्म 'छपाक' की शूटिंग कर रही थीं, तब भी उनके प्रशंसक उनकी एक झलक पाने के लिए फिल्म के सेट पर इकट्ठा हो गए थे। हालांकि, उस वक्त दीपिका से पर्स छीनने की कोशिश जैसी कोई घटना नहीं हुई थी। 'छपाक' दीपिका की आखिरी फिल्म थी, जिसे बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया था।

वर्कफ्रंट

इन फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं दीपिका

कबीर खान की फिल्म '83' में दीपिका क्रिकेटर कपिल देव की पत्नी रोमा देव की भूमिका में दिखेंगी। वहीं, उनके पति रणवीर सिंह फिल्म में कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे। शाहरुख की फिल्म 'पठान' में दीपिका अहम किरदार में दिखेंगी। इसके अलावा वह मधु मंटेना की फिल्म 'महाभारत' में द्रौपदी की भूमिका में नजर आ सकती हैं। दीपिका को 'द इंटर्न' और शकुन बत्रा की अनटाइटल्ड फिल्म में भी अभिनय करते देखा जाएगा।