
गुरमीत-देबिना ने दिखाई अपनी बेटी दिविशा की झलक, देखिए तस्वीरें
क्या है खबर?
टेलीविजन जगत में अभिनेता गुरमीत चौधरी और अभिनेत्री देबिना बनर्जी की जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद है।
हाल ही में दोनों ने अपनी दूसरी बेटी का दुनिया में स्वागत किया था, जिसका नाम उन्होंने दिविशा रखा है।
अब शुक्रवार को गुरमीत और देबिना ने पहली बार दिविशा की झलक दिखाई है।
देबिना ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह दिविशा और गुरमीत के साथ नजर आ रही हैं।
देबिना
11 नवंबर, 2022 को हुआ दिविशा का जन्म
देबिना ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'हाय दुनिया! यह मेरी चमत्कार बेबी दिविशा है। अच्छी वाइब्स और आशीर्वाद हमेशा।'
गुरमीत और देबिना ने 11 नवंबर, 2022 को अपनी बेटी का दुनिया में स्वागत किया था।
बता दें, दोनों की पहली मुलाकात 'रामायण' के सेट पर हुई थी और 15 फरवरी, 2011 को गुरमीत-देबिना ने शादी की थी। उनकी पहली बेटी लियाना का जन्म 3 अप्रैल, 2022 को हुआ था।