LOADING...
'दंगल' की अभिनेत्री जायरा वसीम के पिता का निधन, तस्वीर साझा कर लिखा भावुक नोट 
जायरा वसीम के पिता का निधन (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@zairawasim_)

'दंगल' की अभिनेत्री जायरा वसीम के पिता का निधन, तस्वीर साझा कर लिखा भावुक नोट 

May 29, 2024
11:15 am

क्या है खबर?

'दंगल' की अभिनेत्री जायरा वसीम बेशक पिछले लंबे समय से अभिनय की दुनिया से दूर हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। अब इस बीच जायरा पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। दरअसल, उनके पिता जाहिद वसीम का देहांत हो गया है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने प्रशंसकों को दी है। जायरा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक पुरानी तस्वीर साझा की है, जिसमें वह अपने पिता के साथ नजर आ रही है।

नोट

हम अल्लाह के हैं और हम उसी की ओर लौटेंगे- जायरा

जायरा ने लिखा, 'बेशक आंखें आंसू बहाती हैं और दिल दुखी होता है, लेकिन हम सिर्फ वही कहेंगे जो हमारे रब को पसंद हो। मेरे पिता जाहिद वसीम का निधन हो गया है। कृप्या उन्हें अपनी दुआओं में याद करें और अल्लाह से उनकी कमियों को माफ करने, उनकी कब्र को शांत करने, उन्हें उसके अजाब से बचाने और आगे की उनकी यात्रा को आसान बनाने के लिए कहें। हम अल्लाह के हैं और हम उसी की ओर लौटेंगे।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीर