अमिताभ बच्चन के बंगले के बाहर उमड़ी प्रशंसकों की भीड़, वायरल वीडियो में दिखी दीवानगी
क्या है खबर?
बॉलीवुड के 'बिग बी', उर्फ अमिताभ बच्चन अपना 84वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनके मुंबई स्थित घर 'जलसा' के बाहर उनके प्रशंसकों का ताता लगा हुआ है। किसी के हाथ में अमिताभ की तस्वीरें दिखीं, कोई उन्हें बधाई देने वाले संदेश लिए खड़ा नजर आया तो कोई नाचता-गाता दिखाई दिया। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें प्रशंसक अभिनेता के जाने-माने किरदारों के भेस में भी दिखाई दिए।
प्रशंसक
प्रशंसकों ने अपने चहिते सितारे को ऐसे दिखाया प्यार
वायरल हो रहे वीडियो में एक प्रशंसक ने अमिताभ जैसा रूप अपनाया और 'डॉन' फिल्म का गाना 'मैं हूं डॉन' गाकर नाचते नजर आए। उनके हाथ में 84 नंबर वाला एक पोस्टर भी था।
उनके साथ-साथ कई अन्य प्रशंसक भी साथ में गाते और नाचते हुए नजर आए। इस भीड़ में बच्चे भी शामिल थे, जो बेहद उत्साहित दिखाई दिए। एक वीडियो में प्रशंसक अमिताभ और उनके परिवार के बड़े पोस्टर के साथ पोज देतेे भी दिखे।
ट्विटर पोस्ट
गीत गुनगुनाते दिखे प्रशंसक
#Fans Gather Outside #AmitabhBachchan’s House To Celebrate The #Megastar’s #Birthday - #HappyBirthddayAmitabhBachchan pic.twitter.com/7ftmhLIYPy
— Bollywood Helpline (@BollywoodH) October 11, 2026
ट्विटर पोस्ट
बिग बी के अवतार में झूमे प्रशंसक
Amitabh Bachchan Birthday: Big B’s Lookalike Dances Outside Jalsa, Cuts Cake With Fans! #bigb #amitabhbachchan #filmibeat #bollywood pic.twitter.com/afbjYMtz6j
— FilmiBeat (@filmibeat) October 11, 2026