NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / काॅमेडियन सुनील पाल लापता होने के बाद आए सामने, बोले- मेरा अपहरण हो गया था
    अगली खबर
    काॅमेडियन सुनील पाल लापता होने के बाद आए सामने, बोले- मेरा अपहरण हो गया था
    सुनील पाल का हुआ था अपहरण

    काॅमेडियन सुनील पाल लापता होने के बाद आए सामने, बोले- मेरा अपहरण हो गया था

    लेखन नेहा शर्मा
    Dec 04, 2024
    09:29 am

    क्या है खबर?

    बीती रात कॉमेडियन सुनील पाल खूब चर्चा में रहे। जैसे ही उनकी पत्नी ने पुलिस थाने जाकर उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, प्रशंसक हैरान-परेशान हो गए कि आखिर सुनील को क्या हुआ।

    हालांकि, कुछ घंटों बाद उनकी पत्नी ने बताया कि सुनील ठीक हैं, वहीं खुद सुनील ने भी पुलिस को फोन कर यह जानकारी दी कि वह दिल्ली से वापस मुंबई आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनका अपहरण हुआ था।

    बयान

    4 दिसंबर को पूरा ब्योरा देंगे सुनील

    सुनील ने फोन पर जूम से खास बातचीत कर खुलासा किया कि उनका अपहरण हो गया था। अभिनेता ने यह भी बताया कि वह दिल्ली से मुंबई के लिए उड़ान भर रहे हैं और कल यानी 4 दिसंबर को मुंबई आकर पूरी जानकारी देंगे।

    इससे पहले मंगलवार की रात जब सुनील का फोन नहीं लगा तो उनकी पत्नी काफी परेशान हो गईं। घंटों इंतजार करने के बाद वह मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन पहुंचीं और रिपोर्ट दर्ज कराई।

    मामला

    मामला था क्या?

    दरअसल, सुनील शो के लिए मुंबई से बाहर गए थे और उन्होंने अपनी पत्नी से कहा था कि वो 3 दिसंबर को लौटने वाले हैं, लेकिन जब ऐसा नहीं हुआ और कॉमेडियन का फोन भी बंद आया तो उनकी पत्नी ने शिकायत दर्ज कराई।

    गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने के 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने सुनील को ढूंढ़ निकाला।

    मुंबई लौटने के बाद अब सुनील और उनकी पत्नी सरिता अब एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सारी जानकारियां देंगे।

    लोकप्रियता

    किसी परिचय के मोहताज नहीं सुनील

    सुनील अपनी शानदार कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने साल 2005 में 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' जीतकर नाम कमाया।

    इसके बाद उन्होंने 'द ग्रेट इंडियन कॉमेडी शो' की मेजबानी की और स्टैंड अप कॉमेडी शो 'कॉमेडी चैंपियंस' और 'कॉमेडी सर्कस के सुपरस्टार्स' में भी भाग लिया।

    सुनील ने कई फिल्मों में भी काम किया है, जिसमें 'हम तुम', 'फिर हेरा फेरी', 'अपना सपना मनी मनी', 'बॉम्बे टू गोवा', 'क्रेजी 4' और 'किक' जैसी फिल्में शामिल हैं।

    चर्चा

    सुनील की लापता की खबर सुन प्रशंसकों के बीच छिड़ गई थी बहस

    सुनील की कॉमिक टाइमिंग के प्रशंसक दीवाने हैं। उन्होंने जॉनी लीवर, कपिल शर्मा और राजू श्रीवास्तव जैसे कई दिग्गजों के साथ काम किया है। उनके गायब होने की खबरों ने प्रशंसकों को चिंता में डाल दिया था।

    सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई थी कि सुनील सच में लापता हुए हैं या कोई पब्लिसिटी स्टंट है।

    बता दें कि इससे पहले 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के गुरुचरण सोढ़ी भी गायब हो गए थे। वह महीनेभर में घर लौटे थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सुनील पाल
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    सुनील पाल

    सुनील पाल ने बताया गंभीर हैं राजू श्रीवास्तव, नहीं काम कर रहा दिमाग बॉलीवुड समाचार
    राजू श्रीवास्तव के बाद अब कॉमेडियन पराग कनसारा का निधन, सुनील पाल ने दी जानकारी सेलिब्रिटी की मौत

    बॉलीवुड समाचार

    'भूल भुलैया 3' की सफलता के बीच कार्तिक आर्यन पहुंचे सिद्धिविनायक मंदिर, वीडियो हो रहा वायरल  कार्तिक आर्यन
    विक्की कौशल और आलिया भट्ट इस भव्य सेट पर कर रहे 'लव एंड वॉर' की शूटिंग आलिया भट्ट
    जाह्नवी कपूर से तृप्ति डिमरी तक, 2025 में बड़े पर्दे रोमांस का तड़का लगाएंगी ये अभिनेत्रियां खुशी कपूर
    'सिकंदर' समेत साल 2025 में रिलीज होंगी ये 5 बड़ी फिल्में, लगा करोड़ों रुपये का दांव सलमान खान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025