Page Loader
वरुण धवन-सामंथा रुथ प्रभु की 'सिटाडेल हनी बनी' का पहला पोस्टर जारी, जानिए कब आएगा ट्रेलर
'सिटाडेल हनी बनी' का पहला पोस्टर जारी (तस्वीर: इंस्टाग्राम/ (@varundvn)

वरुण धवन-सामंथा रुथ प्रभु की 'सिटाडेल हनी बनी' का पहला पोस्टर जारी, जानिए कब आएगा ट्रेलर

Oct 14, 2024
03:04 pm

क्या है खबर?

अमेरिकी ड्रामा वेब सीरीज 'सिटाडेल' के भारतीय संस्करण का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। मूल सीरीज में प्रियंका चोपड़ा नजर आई थीं, वहीं इसके भारतीय रूपांतरण 'सिटाडेल हनी बनी' के लिए वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु को मुख्य भूमिकाओं के लिए चुना गया है। अब निर्माताओं ने 'सिटाडेल हनी बनी' का पहला पोस्टर जारी कर दिया है, जिसमें वरुण और सामंथा का धांसू अवतार दिख रहा है। दोनों हाथों में बंदूक थामे नजर आ रहे हैं।

सिटाडेल हनी बनी

कब और कहां रिलीज होगी यह सीरीज? 

'सिटाडेल हनी बनी' का ट्रेलर कल यानी 15 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। इस सीरीज के निर्देशक की कमान राज और डीके ने संभाली है। वरुण और सामंथा के अलावा 'सिटाडेल हनी बनी' में केके मेनन, सिमरन, साकिब सलीम, सिकंदर खेर, सोहम मजूमदार, शिवांकित परिहार और काशवी मजमुंदर जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। 'सिटाडेल हनी बनी' का प्रीमियर 7 नवंबर, 2024 से OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर होने जा रहा है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्टर