NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / प्रियंका चोपड़ा को ग्लोबल स्टार बनने के बाद भी हॉलीवुड में बॉलीवुड जैसे मौकों का इंतजार 
    अगली खबर
    प्रियंका चोपड़ा को ग्लोबल स्टार बनने के बाद भी हॉलीवुड में बॉलीवुड जैसे मौकों का इंतजार 
    प्रियंका चोपड़ा को हॉलीवुड में बॉलीवुड जैसे मौकी तलाश (तस्वीर: इंस्टा/@priyankachopra)

    प्रियंका चोपड़ा को ग्लोबल स्टार बनने के बाद भी हॉलीवुड में बॉलीवुड जैसे मौकों का इंतजार 

    लेखन मेघा
    Apr 22, 2023
    05:02 pm

    क्या है खबर?

    प्रियंका चोपड़ा बीते कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक ओर अभिनेत्री की वेब सीरीज 'सिटाडेल' रिलीज के लिए तैयार है तो उनका बॉलीवुड राजनीति से परेशान होकर हॉलीवुड का रुख करने वाला बयान चर्चा में है।

    अब प्रियंका ग्लोबल स्टार बन गई हैं, लेकिन अभिनेत्री का कहना है कि उन्होंने बॉलीवुड में जिस तरह के काम किए हैं, उन्हें पाने के लिए वह हॉलीवुड में अभी भी मौकों का इंतजार कर रही हैं।

    विस्तार

    बॉलीवुड में जो नहीं किया उसे पूरा करना लक्ष्य- प्रियंका 

    एक इंटरव्यू में प्रियंका ने कहा कि वह हॉलीवुड में बॉलीवुड जैसे मौके का इंतजार कर रही हैं।

    उन्होंने जिस तरह की भूमिकाएं निभाईं और जिन फिल्म निर्माताओं के साथ काम किया वो इंडस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ लोगों में से हैं।

    उन्होंने बताया कि वह कलाकार के रूप में खुद को बेहतरीन बनाकर शानदार फिल्म निर्माताओं के साथ काम करना चाहती हैं।

    उन्हें उम्मीद है कि अगले दशक में वह हॉलीवुड में वह करेंगी जो बॉलीवुड में नहीं कर पाई थीं।

    विस्तार

    विभिन्न प्रकार की भूमिका निभाना चाहती हैं प्रियंका

    प्रियंका ने आगे बताया कि भारत में सर्वश्रेष्ठ लोगों के साथ काम करने से उन्हें हॉलीवुड में आत्मविश्वास मिला है।

    अभिनेत्री अब अद्भुत फिल्म निर्माताओं के साथ विभिन्न प्रकार की भूमिकाएं निभाना चाहती हैं।

    अभिनेत्री को बहुत सारे दर्शक 20 साल के बॉलीवुड करियर की वजह से जानते हैं, लेकिन कई लोगों के लिए वह अभी भी एक नया चेहरा ही हैं।

    ऐसे में वह उन्हें दिखाना चाहती हैं कि वह और भी बहुत कुछ कर सकती हैं।

    बयान

    भारतीय को हॉलीवुड में मौका दे रहीं प्रियंका

    द ट्रिब्यून से प्रियंका ने कहा, "हम हर साल भारत में एक हजार से अधिक फिल्मों का निर्माण करते हैं। हमारे तकनीशियन विश्व स्तर के हैं, हमारे तकनीशियनों को हॉलीवुड द्वारा उनके बहुत सारे काम करने के लिए रखा गया है, लेकिन फिर भी हमें दरकिनार किया है।

    उन्होंने कहा, "दुनिया भर में भारतीयों के लिए और अधिक अवसर होने चाहिए। मैं कई शो कर रही हूं, जिसमें भारतीय कैमरे के आगे ही नहीं, बल्कि पीछे भी हैं।"

    रिलीज

    इस दिन आएगी 'सिटाडेल' 

    प्रियंका जल्द ही 'सिटाडेल' में रिचर्ड मैडेन के साथ मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। इस वेब सीरीज में दोनों जासूस की भूमिका निभा रहे हैं।

    'सिटाडेल' का निर्माण रूसो ब्रदर ने किया है, जिन्होंने बताया है कि यह शो जेम्स बॉन्ड से प्रभावित है।

    सीरीज 28 अप्रैल से अमेजन प्राइम वीडियो पर अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।

    इस सीरीज के जरिए पहली बार ऐसे हुआ है कि प्रियंका को पुरुष कलाकार जिनती फीस मिली है।

    जानकारी

    इन फिल्मों का भी हैं हिस्सा

    प्रियंका अब एक रोमांटिक ड्रामा 'लव अगेन' में नजर आएंगी, जो 12 मई को रिलीज होगी। इसके अलावा वह फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा से बॉलीवुड में वापसी करेंगी। इस फिल्म में वह कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    प्रियंका चोपड़ा
    बॉलीवुड समाचार
    हॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    भारत ने मालदीव की 5 करोड़ डॉलर की आर्थिक मदद की मालदीव
    शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' की शूटिंग में हो सकती है देरी, जानिए क्या है कारण  शाहरुख खान
    गूगल I/O 2025 इवेंट में क्या कुछ हो सकता है लॉन्च?  गूगल
    'बाहुबली' के इस अभिनेता की अनुपम खेर की 'तन्वी द ग्रेट' में एंट्री, देखिए पहली झलक अनुपम खेर

    प्रियंका चोपड़ा

    सोनू निगम से पहले इन हस्तियों को भी प्रशंसक की वजह से होना पड़ा असहज बॉलीवुड समाचार
    'सिटाडेल' से प्रियंका चोपड़ा ने साझा की पहली तस्वीर, रिचर्ड मैडेन के साथ करती दिखीं एक्शन अमेजन प्राइम वीडियो
    फरहान अख्तर के बैंड का ऑस्ट्रेलिया दौरा टला, अभिनेता बोले- आगे जल्दी मिलेंगे फरहान अख़्तर
    प्रियंका चोपड़ा 'सिटाडेल' के बाद 'अज्यूम नथिंग' में नजर आएंगी, अपने बैनर के तले करेंगी निर्माण  आलिया भट्ट

    बॉलीवुड समाचार

    राघव चड्ढा संग डेटिंग की खबरों पर परिणीति चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात परिणीति चोपड़ा
    #NewsBytesExplainer: क्या होती हैं A-ग्रेड या B-ग्रेड फिल्में, कैसे होती है ग्रेडिंग? जानिए जरूरी बातें #NewsBytesExplainer
    सलमान खान ने करण जौहर संग मिलाया हाथ, अगले साल ईद पर आएगी फिल्म  सलमान खान
    इरफान की आखिरी फिल्म 'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियंस' का ट्रेलर रिलीज, वहीदा ने भी जमाया रंग इरफान खान

    हॉलीवुड समाचार

    जेरेमी रेनर 2 हफ्ते बाद अस्पताल से लौटे घर, स्नो प्लाविंग के दौरान हुए थे घायल हॉलीवुड फिल्में
    एसएस राजामौली अब हॉलीवुड फिल्म बनाने को तैयार, बोले- भारत में तो मैं तानाशाह हूं गोल्डन ग्लोब अवार्ड
    जेम्स कैमरून की पत्नी ने राजामौली को बताया- RRR दिखाने के लिए पड़ गए थे पीछे एसएस राजामौली
    'अवतार: द वे ऑफ वॉटर', 'एवेंजर्स: एंडगेम' को पछाड़कर बनी भारत की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म जेम्स कैमरून
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025