LOADING...
अफसाना खान की शादी रुकवाने कोर्ट पहुंची महिला, बोली- मेरे साथ धोखा हुआ

अफसाना खान की शादी रुकवाने कोर्ट पहुंची महिला, बोली- मेरे साथ धोखा हुआ

Jan 12, 2022
07:15 pm

क्या है खबर?

जानी-मानी पंजाबी सिंगर और 'बिग बॉस 15' से चर्चा में आईं अफसाना खान यूं तो अक्सर अपने गानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन इस बार वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, अफसाना और उनके मंगेतर साज शर्मा की शादी विवादों से घिर गई है। छत्तीसगढ़ की एक महिला ने साज पर कुछ गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया है। आइए जानते हैं क्या कुछ जानकारी मिली है।

मामला

साज पर लगा धोखे से तलाक देने का आरोप

अफसाना ने साज से पिछले साल फरवरी में सगाई की थी। वह फिलहाल अपनी शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं। इसी बीच एक अनु नाम की महिला ने साज पर उसे धोखे से तलाक देने का आरोप लगाया है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, महिला ने मोहाली कोर्ट में साज के खिलाफ याचिका दायर की। उसका आरोप है कि उसने 6 सितंबर, 2014 को साज से शादी की थी और उनकी एक बेटी भी है, जो फरवरी, 2016 में हुई थी।

शिकायत

ससुरालवाले करते थे दहेज के लिए टॉर्चर

याचिका के मुताबिक, शादी के बाद उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। ससुराल पक्ष से उसे काफी तंग किया जा रहा था, जिसके कारण वह अपने होमटाउन रायपुर लौट गई। अनु ने दावा किया है 2019 में चंडीगढ़ के फैमिली कोर्ट में साज शर्मा ने तलाक के लिए आवेदन दिया, लेकिन कागजों में उसका पता गलत दिया गया। इसके चलते तलाक का समन उस तक नहीं पहुंचा और बगैर उसकी मर्जी के ही तलाक को मंजूरी दे दी गई।

Advertisement

कदम

महिला को सोशल मीडिया से मिली शादी की खबर

दिसंबर, 2021 में सोशल मीडिया के जरिए अनु को पता चला कि साज ऊर्फ साजन शर्मा अफसाना खान से शादी करने जा रहा है, दोनों की सगाई भी हो चुकी है। इसके बाद उसने मोहाली कोर्ट में याचिका दायर की। अनु का दावा है कि साज पहले ओडिशा स्थित भूषण पावर प्लांट में कॉन्ट्रेक्टर था। काम के सिलसिले में उसका रायपुर आना लगा रहता था और इसी दौरान अनु से उसकी मुलाकात हुई और फिर उन्होंने लव मैरिज की।

Advertisement

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

अफसाना एक लोकप्रिय पंजाबी सिंगर और सॉन्ग राइटर हैं। उनके गाने 'तितलियां' को दर्शकों से भरपूर प्यार मिला था। दूसरी तरफ साज भी पंजाबी इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। वह चंडीगढ़ से हैं। हिमांशी खुराना के साथ उनका गाना 'अल्लाह खैर करे' काफी लोकप्रिय हुआ था।

चर्चा

'बिग बॉस' में अपने हिंसक रवैये को लेकर सुर्खियों में रहीं अफसाना

'बिग बॉस 15' में अपनी खराब भाषा और घर में हिंसा करने पर अफसाना को बीच शो से बाहर कर दिया गया था। जब एक एपिसोड में अफसाना ने खुद को चाकू से मारने की कोशिश की तो उन्हें घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इस बीच वह खूब विवादों में रहीं। सोशल मीडिया पर भी अफसाना को काफी ट्रोल किया गया। शो में सलमान खान ने भी हिंसक बर्ताव के चलते अफसाना को खूब फटकार लगाई थी।

Advertisement