Page Loader
'छावा': विक्की कौशल की अदाकारी की मुरीद हुईं आलिया भट्ट, लिखा- इसे भुलाया नहीं जा सकता
'छावा': विक्की कौशल की अदाकारी की मुरीद हुईं आलिया भट्ट (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@aliaabhatt)

'छावा': विक्की कौशल की अदाकारी की मुरीद हुईं आलिया भट्ट, लिखा- इसे भुलाया नहीं जा सकता

Feb 19, 2025
01:44 pm

क्या है खबर?

विक्की कौशल ने कई दफा खुद को पर्दे पर साबित किया और अब जबकि उनकी फिल्म 'छावा' रिलीज हो चुकी है तो एक बार फिर विक्की ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म में उनका अभिनय देख लोग हैरान हैं। करण जौहर, आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव के बाद अब आलिया भट्ट ने फिल्म 'छावा' की समीक्षा की है। वह विक्की की उम्दा अदाकारी की मुरीद हो गई हैं। आइए बताते हैं उन्होंने क्या लिखा।

पोस्ट

'छावा' के बारे में जानिए

आलिया ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम पर 'छावा' का एक पोस्टर साझा किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'विक्की कौशल! आप क्या हैं????? 'छावा' में आपके अभिनय को भुलाया नहीं जा सकता।' 'छावा' की कहानी महान छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। इसमें रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता, विनीत कुमार सिंह, डायना पेंटी और संतोष जुवेकर जैसे सितारे भी हैं। 'छावा' का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है।

आलिया-विक्की

फिल्म 'लव एंड वॉर' में नजर आएंगे विक्की और आलिया

आलिया और विक्की जल्द ही फिल्म 'लव एंड वॉर' में नजर आएंगे। इसमें रणबीर कपूर भी मुख्य भूमिका में होंगे। तीनों की तिकड़ी देखने के लिए दर्शक बेताब हैं। फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही फिल्म 'लव एंड वॉर' ईद, 2026 के खास मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसकी कहानी प्यार, वफादारी, बलिदान और रिश्ते के फैसलों के आस-पास घूमने वाली है।