Page Loader
सागरिका घाटगे और जहीर खान बने माता-पिता, बताया घर आए नन्हे मेहमान का नाम
सागरिका घाटगे और जहीर खान बने माता-पिता

सागरिका घाटगे और जहीर खान बने माता-पिता, बताया घर आए नन्हे मेहमान का नाम

Apr 16, 2025
11:18 am

क्या है खबर?

शाहरुख खान के साथ फिल्म 'चक दे इंडिया' से बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली सागरिका घाटगे ने पहली ही फिल्म से दर्शकों के बीच अपनी बड़ी पहचान बना ली थी। उन्होंने इसके बाद कई फिल्में कीं, लेकिन फिर उन्होंने मशहूर भारतीय क्रिकेटर जहीर खान से शादी कर ली और अभिनय काे अलविदा कह दिया। अब शादीे के 8 साल बाद सागरिका और जहीर माता पिता बन गए हैं। सागरिका ने बेटे को जन्म दिया है

ऐलान

बेटे को दिया ये नाम

जहीर और सागरिका ने अपने पहले बच्चे का स्वागत करते हुए इंस्टाग्राम पर 2 तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें उनके नन्हे राजकुमार की झलक दिखाई दे रही है। उन्होंने अपने बेटे का नाम भी बताया है। सागरिका और जहीर ने अपने बेटे का नाम फतेहसिंह खान रखा है। इस खबर से उनके प्रशंसकों में खुशी की लहर है और आम से लेकर खास, हर कोई उनके घर में आई इस खुशी के लिए उन्हें बधाई दे रहा है।

पोस्ट

पोस्ट में लिखी ये बात

जहीर-सागरिका ने जो तस्वीरें साझा की हैं, वो दोनों ही ब्लैक एंड व्हाइट हैं। एक तस्वीर में दोनों पोज देते हुए नजर आ रहे हैं और उनका बच्चा अपने पिता की गोद में दिखाई दे रहा है, वहीं दूसरी तस्वीर में बच्चे और माता-पिता का हाथ दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'प्यार, कृतज्ञता और दिव्य आशीर्वाद के साथ हम अपने प्यारे छोटे बच्चे फतेहसिंह खान का स्वागत करते हैं।'

ट्विटर पोस्ट

जहीर खान और सागरिका घाटगे ने किया अपने नन्हे मेहमान का स्वागत

सगाई और शादी

2017 में हुई थी सगाई और शादी

सागरिका ने साल 2024 में दिए एक इंटरव्यू में कहा था, "हम अपने जीवन के उस चरण के लिए बेहद उत्साहित हैं और माता-पिता बनने के लिए बेहद रोमांचित हैं। हम अपनी खुशी जाहिर नहीं कर सकते, लेकिन यह कुछ ऐसा है, जिसका हमें खुद बहुत इंतजार है।" बता दें कि 2017 में सागरिका ने पहले जहीर से सगाई की थी। फिर उसी साल उन्होंने उनके साथ कोर्ट मैरिज कर सबको हैरान कर दिया था।

मुलाकात

कब हुई थी सागरिका और जहीर की पहली मुलाकात?

सागरिका-जहीर की पहली मुलाकात अंगद बेदी के जरिए एक समारोह में हुई थी। जहीर, सागरिका को देखते ही दिल हार बैठे थे। सागरिका एक शाही खानदान से ताल्लुक रखती हैं, वो कोल्हापुर के रजवाड़ा खानदान से हैं। उधर महाराष्ट्र में श्रीरामपुर नगर में जन्में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर ने क्रिकेट करियर के दाैरान कई उपलब्धियां हासिल कीं। 2015 में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। वह 2011 में विश्वकप विजेता टीम का हिस्सा भी रहे।