NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' में सामंथा रुथ प्रभु के आइटम नंबर पर केस दर्ज
    अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' में सामंथा रुथ प्रभु के आइटम नंबर पर केस दर्ज
    मनोरंजन

    अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' में सामंथा रुथ प्रभु के आइटम नंबर पर केस दर्ज

    लेखन नेहा शर्मा
    December 13, 2021 | 03:19 pm 1 मिनट में पढ़ें
    अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' में सामंथा रुथ प्रभु के आइटम नंबर पर केस दर्ज
    सामंथा रुथ प्रभु के आइटम नंबर पर केस दर्ज

    अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' में सामंथा रुथ प्रभु के आइटम नंबर का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था और इंतजार भी वाजिब था, क्योंकि यह उनके करियर का पहला आइटम नंबर था। इसकी रिलीज को लेकर खूब हो-हल्ला मचा हुआ था। हालांकि, फैंस को सामंथा का अवतार पसंद भी खूब आया, लेकिन अब यह गाना विवादों से घिर गया है। इसके खिलाफ केस दर्ज कर दिया गया है। आइए जानते हैं क्या कुछ जानकारी मिली है।

    किसने जताया गाने पर ऐतराज?

    सामंथा का पहला आइटम नंबर 'उ अंतावा उ उ अंतावा' 'पुष्पा' में दिखा है। पुरुषों के लिए काम करने वाले एक संस्थान ने इस गाने के खिलाफ आंध प्रदेश कोर्ट में केस दर्ज किया है। गाने पर बैन लगाने की मांग की गई है। याचिका में गाने की लिरिक्स पर ऐतराज जताया गया है। कहा गया है कि यह पुरुषों की गंदी सोच को दर्शाता है, जैसे वे हर वक्त केवल शारीरिक संबंध बनाने के बारे में सोचा करते हों।

    10 दिसंबर को रिलीज हुआ था गाना

    10 दिसंबर को रिलीज हुआ था गाना

    सामंथा पर फिल्माया गया यह गाना बीते 10 दिसंबर को रिलीज हुआ था, जिसमें अभिनेत्री ने अपनी अदाओं से फैंस को दीवाना बना दिया था। गाने में सामंथा का ग्लैमरस अवतार देखने को मिला। इस गाने को इंद्रावती चौहान ने अपनी आवाज दी है और देवी श्री प्रसाद ने इसे कंपोज किया। कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने इसे कोरियोग्राफ किया है। जहां तमिल वर्जन में गाने की लिरिक्स विवेका ने लिखी है, वहीं चंद्राबोस ने तेलुगु वर्जन के बोल लिखे हैं।

    गाने के लिए निर्माताओं ने किया था सामंथा का शुक्रिया

    फिल्म के निर्माताओं ने ट्वीट किया था, 'पुष्पा में डांस नंबर का प्रस्ताव स्वीकार करने के लिए बेहद प्रतिभाशाली सामंथा का बहुत-बहुत धन्यवाद।' निर्माताओं ने लिखा, 'गाना खास था, जिसके लिए हमें किसी खास की जरूरत थी। सामंथा अपने करियर में पहली बार किसी फिल्म में डांस नंबर करने जा रही हैं, जिसे खास बनाने में हम कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।' खबरें थीं कि इस गाने के लिए सामंथा ने निर्माताओं से 1.5 करोड़ रुपये वसूले थे।

    जानिए फिल्म 'पुष्पा' के बारे में

    जानिए फिल्म 'पुष्पा' के बारे में

    इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म की कहानी आंध्र प्रदेश की पहाड़ियों में लाल चंदन की डकैती पर आधारित है। फिल्म में अल्लू अर्जुन एक भयानक दिखने वाले चंदन तस्कर पुष्पा राज के रूप में दिखेंगे। इसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन सुकुमार कर रहे हैं। इससे पहले सुकुमार के साथ अल्लू अर्जुन 'आर्य' और 'आर्य 2' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। इस फिल्म में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मलयालम स्टार फहाद फाजिल विलेन बने हैं।

    न्यजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    'पुष्पा' अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और निर्देशक सुकुमार तीनों की ही की पहली पैन इंडिया रिलीज फिल्म है। इसे तमिल, तेलुगु और हिंदी के अलावा मलयालम व कन्नड़ भाषा में भी रिलीज करने की तैयारी चल रही है। यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    दक्षिण भारतीय सिनेमा
    पुष्पा फिल्म
    अल्लू अर्जुन
    सामंथा रुथ प्रभु

    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    नयनतारा ने अपना स्किन केयर ब्रांड 'द लिप बाम कंपनी' किया लॉन्च व्यवसाय
    विजय देवरकोंडा के साथ काम करना चाहती हैं सारा अली खान बॉलीवुड समाचार
    प्रभास को मिला दुनिया की नंबर एक दक्षिण ऐशियाई हस्ती का खिताब बॉलीवुड समाचार
    एक्शन से भरपूर राजामौली की फिल्म 'RRR' का हिंदी ट्रेलर रिलीज बॉलीवुड समाचार

    पुष्पा फिल्म

    अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा' का ट्रेलर रिलीज, दमदार एक्शन में दिखे अभिनेता फिल्म का ट्रेलर
    क्या सामंथा ने 'पुष्पा' में स्पेशल गाने के लिए चार्ज किए 1.5 करोड़ रुपये? बॉलीवुड समाचार
    फिल्म 'पुष्पा' में हुई सामंथा रुथ प्रभु की एंट्री, करेंगी अपने करियर का पहला डांस नंबर बॉलीवुड समाचार
    '83' से क्लैश टालने के लिए 'पुष्पा: द राइज' 17 दिसंबर को होगी रिलीज रणवीर सिंह

    अल्लू अर्जुन

    कोर्ट ने रैपिडो को अल्लू अर्जुन के विवादित विज्ञापन को हटाने का दिया आदेश तेलंगाना
    कार्तिक आर्यन और कृति सैनन की फिल्म 'शहजादा' में म्यूजिक देंगे प्रीतम मनोरंजन
    फिल्म 'पुष्पा' में कुछ इस अंदाज में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना, सामने आया फर्स्ट लुक बॉलीवुड समाचार
    अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' में हुई 'टाइगर जिंदा है' फेम सज्जाद डेलाफ्रूज की एंट्री रश्मिका मंदाना

    सामंथा रुथ प्रभु

    'सिटाडेल' में एक्शन करके खुश हैं सामंथा, इन अभिनेत्रियों की भी आ रही है एक्शन सीरीज वेब सीरीज
    'सिटाडेल' के हिंदी संस्करण से जुड़े सिकंदर खेर, वरुण धवन और सामंथा संग आएंगे नजर सिकंदर खेर
    सामंथा रुथ प्रभु की बिगड़ी सेहत, नहीं करेंगी 'शाकुंतलम' का प्रमोशन दक्षिण भारतीय सिनेमा
    फिल्म 'द इम्मोर्टल ऑफ अश्वत्थामा' में रणवीर सिंह को लेने की तैयारी, मौके से चूके विक्की रणवीर सिंह
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023