NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / हॉलीवुड में डेब्यू करेंगी 'कैलेंडर गर्ल्स' फेम अभिनेत्री रूही सिंह
    अगली खबर
    हॉलीवुड में डेब्यू करेंगी 'कैलेंडर गर्ल्स' फेम अभिनेत्री रूही सिंह
    हॉलीवुड में डेब्यू करेंगी रूही सिंह (तस्वीर: इंस्टा/@ruhisingh12)

    हॉलीवुड में डेब्यू करेंगी 'कैलेंडर गर्ल्स' फेम अभिनेत्री रूही सिंह

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Oct 01, 2022
    10:21 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड के कई कलाकार दुनियाभर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। अब जानकारी सामने आ रही है कि अभिनेत्री व मॉडल रूही सिंह हॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली हैं।

    कई टीवी सीरीज में नजर आ चुकीं रूही के लिए यह बड़ा मौका है। रूही ने खुद अपनी हॉलीवुड डेब्यू को लेकर एक इंटरव्यू में खुलासा किया है।

    कहा जा रहा है कि वह अनदेखा अवतार में नजर आएंगी।

    रिपोर्ट

    अभिनेत्री ने की डिसरप्टर स्टूडियोज के साथ डील

    ईटाइम्स के अनुसार, हॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए रूही अमेरिका जा रही हैं। फिलहाल इस प्रोजेक्ट के बार में अधिक जानकारी नहीं दी गई है।

    टाइम्स टैलेंट के सहयोग से रूही ने अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट के लिए डिसरप्टर स्टूडियोज के साथ डील की है।

    चैड ग्रिलैक डिसरप्टर स्टूडियोज के संस्थापक हैं। वह 'जीन सीमन्स: फैमिली ज्वेल्स' और 'क्रिस एंजल: बिलीव' जैसे अंतरराष्ट्रीय शोज के लिए काम कर चुके हैं।

    प्रतिक्रिया

    डिसरप्टर स्टूडियोज के संस्थापक चैड ने रूही को लेकर कही ये बात

    चैड रूही के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित हैं।

    उन्होंने कहा, "रूही आधुनिक भारतीय महिला का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिन्हें अगर वैश्विक मंच दिया जाए, तो वह भारत और दुनिया भर में युवा लड़कियों की एक पूरी पीढ़ी को प्रेरित कर सकती हैं। रूही की कहानी, संदेश और आधुनिक भारतीय भावना को दुनिया तक पहुंचाने के लिए हम अमेरिका में रूही और हमारे मीडिया पार्टनर्स के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं।"

    बयान

    हॉलीवुड डेब्यू को लेकर रूही का क्या कहना है?

    रूही भी एक इंटरनैशनल प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर खुश हैं।

    उन्होंने बताया, "मैं चैड के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं। मुझे लगता है कि यह एक ऐसा अवसर था, जिसका इंतजार लंबे समय से था। फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जड़े नहीं होने के कारण यहां तक पहुंचने में वर्षों की मेहनत लगी है। मैं भारत के साथ-साथ विश्व स्तर पर सीखने और आगे बढ़ने की आशा करती हूं।"

    जानकारी

    इन प्रोजेक्ट्स में काम कर चुकी हैं रूही

    रूही पिछले साल ही टीवी सीरीज 'रनवे लुगाई' में नजर आई थीं। वह लोकप्रिय टेलीविजन सीरीज 'CID' में भी काम कर चुकी हैं। 2015 में आई मधुर भंडारकर के निर्देशन की फिल्म 'कैलेंडर गर्ल्स' से उन्होंने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    हॉलीवुड में काम कर चुकी हैं ये अभिनेत्रियां

    कई भारतीय कलाकार हॉलीवुड का रुख कर चुके हैं। उर्वशी रौतेला भी नेटफ्लिक्स की फिल्म के साथ हॉलीवुड में अपना पदार्पण कर सकती हैं।

    तब्बू एक नहीं, बल्कि दो हॉलीवुड फिल्में 'नेमसेक' और 'लाइफ ऑफ पाई' में काम कर चुकी हैं।

    ऐश्वर्या राय बच्चन ने फिल्म 'ब्राइड एंड प्रेज्युडिस' और प्रियंका चोपड़ा ने टीवी सीरीज 'क्वांटिको' से हॉलीवुड में कदम रखा था।

    दीपिका पादुकोण 'XXX: द रिटर्न ऑफ जेंडर केज' में दिख चुकी हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हॉलीवुड समाचार
    आगामी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    हॉलीवुड समाचार

    पॉप स्टार रिहाना ने दिया बेटे को जन्म, बनीं बॉयफ्रेंड रॉकी के बच्चे की मां सेलिब्रिटी गॉसिप
    जॉनी डेप बनाम एंबर हर्ड: जानें क्या है यह पूरा मामला मनोरंजन
    लड़कियों की दोस्ती वाली पांच बेहतरीन हॉलीवुड फिल्में मनोरंजन
    सिद्धू मूसेवाला ही नहीं, इन मशहूर रैपर्स की भी गोली मारकर की गई हत्या क्राइम समाचार

    आगामी फिल्में

    'तेजाब' की रीमेक में दिख सकती है कार्तिक आर्यन और श्रद्धा कपूर की जोड़ी बॉलीवुड समाचार
    दिनेश विजान की फिल्म में रोबोट बनेंगी कृति सैनन, शाहिद कपूर संग दिखेगी जोड़ी बॉलीवुड समाचार
    क्या 'ड्रीम गर्ल 2' में आयुष्मान के साथ पर्दे पर दिखेंगी अनन्या पांडे? बॉलीवुड समाचार
    'लापता लेडीज' से 11 साल बाद निर्देशन में वापसी करेंगी आमिर की पूर्व पत्नी किरण राव बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025