NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: OTT पर देखिए अमीषा पटेल की ये बेहतरीन फिल्में
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: OTT पर देखिए अमीषा पटेल की ये बेहतरीन फिल्में
    9 जून को है अमीषा पटेल का जन्मदिन

    जन्मदिन विशेष: OTT पर देखिए अमीषा पटेल की ये बेहतरीन फिल्में

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jun 09, 2023
    09:08 am

    क्या है खबर?

    अमीषा पटेल के लिए 9 जून को दोहरी खुशी का मौका है। आज उनका जन्मदिन है। इसके साथ ही उनकी यादगार फिल्म 'गदर' आज पर्दे पर दोबारा रिलीज हो रही है।

    अमीषा ने बॉलीवुड में चुनिंदा फिल्में ही कीं, लेकिन अपने ग्लैमरस अंदाज से दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। वह 2000 के दशक की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार हैं।

    आइए, नजर डालते हैं OTT पर मौजूद अमीषा की खास फिल्मों पर।

    #1

    'कहो न प्यार है'

    2000 में आई इस फिल्म से अमीषा पटेल ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में उनके साथ नजर आए ऋतिक रोशन ने भी इसी फिल्म से डेब्यू किया था।

    यह एक खूबसूरत रोमांटिक फिल्म थी, जिसमें अमीषा का ग्लैमरस अंदाज भी नजर आया था। बात डांस की हो, खूबसूरती की या अभिनय की, अमीषा अपनी पहली ही फिल्म से छा गई थीं।

    इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

    #2

    'गदर'

    'गदर' 2001 में आई थी। इस फिल्म में अमीषा ने कॉलेज की एक लड़की का किरदार निभाया था, जिसे एक सिख ट्रक चालक से प्यार हो जाता है। यह प्रेम कहानी भारत-पाकिस्तान विभाजन की विभिषिका झेलती है।

    विभाजन के बाद सकीना (अमीषा) का परिवार पाकिस्तान चला जाता है। तारा सिंह (सनी देओल) अपने प्यार को पाने के लिए सरहद पार कर जाता है।

    फिल्म सनी देओल के दमदार संवाद की वजह से खूब लोकप्रिय रही। यह ZEE5 पर मौजूद है।

    #3

    'हमराज'

    अमीषा फिल्म 'हमराज' में बॉबी देओल और अक्षय खन्ना के साथ नजर आई थीं। 2002 की इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म को अब्बास-मस्तान ने निर्देशित किया था।

    फिल्म में करण (अक्षय) अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया को एक अमीर उद्योगपति से जालसाजी करने के लिए उकसाता है, लेकिन प्रिया उसके प्यार में पड़ जाती है और फिल्म एक लव ट्रायंगल बन जाती है। फिल्म के गाने भी लोकप्रिय रहे थे।

    यह फिल्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर मौजूद है।

    #4

    'भूल भुलैया'

    2007 की हॉरर कॉमेडी 'भूल भुलैया' में अमीषा सहायक भूमिका में नजर आई थीं। फिल्म में विद्या बालन और अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में थीं।

    उन्होंने राधा नाम की लड़की का किरदार निभाया था, जिसे उसका परिवार मानसिक रोगी समझता है।

    फिल्म में सिद्धार्थ अपनी पत्नी के साथ विदेश से घर आता है। घरवाले उसे पैतृक हवेली को भूतिया होने की चेतावनी देते हैं, लेकिन वह उसे गंभीरता से नहीं लेता।

    यह फिल्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर मौजूद है।

    #5

    'रेस 2'

    2013 में आई मल्टीस्टारर फिल्म 'रेस 2' में अमीषा नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान, अनिल कपूर, जॉन अब्राहम, जैकलीन फर्नांडिस और दीपिका पादुकोण नजर आई थीं।

    फिल्म में उन्होंने चेरी नाम की लड़की की भूमिका निभाई थी, जो अंडरवर्ल्ड के लिए काम करती है।

    एक्शन से भरपूर इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था।

    यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमीषा पटेल
    जन्मदिन विशेष
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    गूगल क्रोम में आया नया जेमिनी AI असिस्टेंट, इस तरह करें उपयोग  गूगल
    लश्कर-ए-तैयबा का सह-संस्थापक आमिर हमजा लाहौर में घायल, अस्पताल में भर्ती पाकिस्तान समाचार
    #NewsBytesExclusive: फंगल इंफेक्शन क्यों एक बढ़ता हुआ खतरा है? त्वचा विशेषज्ञ से जानिए  त्वचा की देखभाल
    गूगल ने वीओ 3 और इमेजन 4 किया लॉन्च, क्या है इनकी खासियत? गूगल

    अमीषा पटेल

    चेक बाउंस मामले में कोर्ट ने अमीषा पटेल के खिलाफ जारी किया वारंट बॉलीवुड समाचार
    'गदर 2' की शूटिंग शुरू, सामने आया सनी देओल और अमीषा पटेल का लुक बॉलीवुड समाचार
    'गदर 2' विवादों में घिरी, शूटिंग लोकेशन के मालिक ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप हिमाचल प्रदेश
    क्या फैसल पटेल को डेट कर रही हैं अमीषा पटेल? अभिनेत्री ने तोड़ी चुप्पी सेलिब्रिटी गॉसिप

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: अनुराग बसु की इन बेहतरीन फिल्मों का OTT पर उठाएं लुत्फ अनुराग बसु
    जन्मदिन विशेष: विजय देवरकोंडा की हिंदी में डब की गईं ये सुपरहिट फिल्में देखीं क्या? विजय देवरकोंडा
    जन्मदिन विशेष: 'द केरल स्टोरी' की अदा शर्मा 10वीं में छोड़ना चाहती थीं पढ़ाई अदा शर्मा
    जन्मदिन विशेष: सनी लियोनी ने यूं तय किया 'बिग बॉस' से कान्स तक का सफर बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    अभिनेता कोल्लम सुधी का कार दुर्घटना में निधन, कॉमेडियन बीनू आदिमली सहित 3 अन्य कलाकार घायल दक्षिण भारतीय सिनेमा
    'सत्यप्रेम की कथा' का ट्रेलर जारी, फिर जमी कार्तिक आर्यन-कियारा आडवाणी की जोड़ी फिल्म का ट्रेलर
    आर्यन खान की वेब सीरीज 'स्टारडम' का हिस्सा बने रणबीर कपूर, शूट किया कैमियो रणबीर कपूर
    अमिताभ बच्चन ने दिवंगत अभिनेत्री सुलोचना लाटकर को दी श्रद्धांजलि, लिखा भावुक नोट  अमिताभ बच्चन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025