NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / शेफाली शाह के अलावा इन सितारों ने भी बचपन में झेला है यौन शोषण का दर्द
    अगली खबर
    शेफाली शाह के अलावा इन सितारों ने भी बचपन में झेला है यौन शोषण का दर्द
    यौन शोषण का शिकार हो चुके हैं ये सितारे

    शेफाली शाह के अलावा इन सितारों ने भी बचपन में झेला है यौन शोषण का दर्द

    लेखन मेघा
    Oct 07, 2023
    03:58 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे हैं, जो यौन शोषण का शिकार हो चुके हैं। पिछले कुछ वर्षों में बहुत से सितारों ने सार्वजनिक रूप से अपने अनुभवों को भी साझा किया है।

    हाल ही में अभिनेत्री शेफाली शाह ने भी बचपन में उनके साथ हुई एक घटना के बारे में बताया कि कैसे स्कूल से घर आते वक्त बाजार में उनके साथ गलत व्यवहार हुआ था।

    आइए यौन शोषण का सामने कर चुके सितारों के बारे में जानते हैं।

    #1

    अक्षय कुमार

    अक्षय कुमार जब 6 साल के थे, तब उन्होंने यौन शोषण का सामना किया था।

    अभिनेता ने बताया था कि वह अपने पड़ोसी के घर जा रहे थे, तभी लिफ्ट के अंदर मौजूद शख्स ने उन्हें गलत तरीके से छुआ था।

    उसके बाद उन्होंने अपने पिता को इस बारे में बताया और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी।

    जांच में पता चला कि वह शख्स पहले भी ऐसा कर चुका था इसलिए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

    #2

    कल्कि कोचलिन 

    अभिनेत्री कल्कि कोचलिन 9 साल की उम्र में यौन शोषण का शिकार हुई थीं, लेकिन उस समय वह ज्यादा कुछ समझ नहीं पा रही थीं।

    अभिनेत्री को लग रहा था इसमें उनकी ही गलती है और वह नहीं चाहती थीं कि उनकी मां को इस बारे में पता चले।

    ऐसे में कई सालों तक उन्होंने इस घटना का जिक्र किसी ने नहीं किया और वह अकेले ही इस डर के साथ काफी समय तक जूझती रहीं।

    #3

    दीपिका पादुकोण

    दीपिका पादुकोण ने 14-15 साल की उम्र में उनके साथ गलत हरकत करने वाले व्यक्ति को सबक सिखाया था।

    दरअसल, दीपिका अपने परिवार के साथ घर वापस लौट रही थीं। उनके पिता बहन के साथ आगे चल रहे थे तो वह अपनी मां के साथ पीछे थीं।

    उसी दौरान एक आदमी उन्हें गलत तरीके से छूते हुए वहां से निकला। वह चाहती तो उसे अनदेखा कर सकती थीं, लेकिन वह उसके पीछे गई और उसे जोर का थप्पड़ जड़ दिया।

    #4

    पीयूष मिश्रा

    पीयूष मिश्रा ने कुछ समय पहले ही अपनी किताब 'तुम्हारी औकात क्या है पीयूष मिश्रा' में अपने साथ हुई यौन शोषण की घटना के बारे में बताया है।

    तकरीबन 50 साल पहले एक महिला रिश्तेदार द्वारा की गई इस हरकत ने अभिनेता को जिंदगीभर के लिए झकझोर दिया था।

    अभिनेता ने बताया था कि जब ये घटना हुई तो वह स्तब्ध रह गए थे, लेकिन अब वह किसी का नाम लेकर उनकी पहचान उजागर नहीं करना चाहते हैं।

    #5

    नीना गुप्ता 

    नीना गुप्ता ने अपनी 'आत्मकथा सच कहूं तो' में जिक्र किया है कि स्कूल के दिनों में एक डॉक्टर और दर्जी ने उनके साथ छेड़छाड़ की थी।

    अभिनेत्री ने बताया कि वह डॉक्टर के पास गई थीं, जो उनकी आंख की जांच करने की बजाय इधर-उधर छुने लगा था।

    उन्होंने अपनी मां को कुछ नहीं बताया क्योंकि उन्हें डर था कि सब उन्हें गलत ठहरा देंगे।

    इसी तरह दर्जी ने कपड़े के लिए नाप लेते वक्त गलत हरकत की थी।

    जानकारी

    इन सितारों के साथ भी हो चुकी गलत शामिल

    इनके अलावा भी कई सितारे हैं, जिन्होंने इस दर्द को झेला है। कंगना रनौत ने रियलिटी शो 'लॉकअप' के दौरान अपने साथ हुई घटना का जिक्र किया था। इसके अलावा सोनम कपूर, आयुष्मान खुराना, फातिमा सना शेख, अनुराग कश्यप सहित कई सितारे शामिल हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शेफाली शाह
    अक्षय कुमार
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    शेफाली शाह

    'दिल्ली क्राइम' ने जीता अंतरराष्ट्रीय एमी अवॉर्ड, पहली बार भारतीय वेब सीरीज को मिला सम्मान हॉलीवुड समाचार
    'खतरों के खिलाड़ी 11' में नजर आ सकती हैं शेफाली जरीवाला मनोरंजन
    आयुष्मान की फिल्म 'डॉक्टर जी' में हुई अभिनेत्री शेफाली शाह की एंट्री आयुष्मान खुराना
    इस प्रोड्यूसर के साथ तीसरी बार फिल्म करेंगी विद्या बालन, शेफाली शाह भी आएंगी नजर मनोरंजन

    अक्षय कुमार

    पंकज त्रिपाठी को किसकी सिफारिश पर मिली 'ओह माय गॉड 2'? खुद किया खुलासा पंकज त्रिपाठी
    बॉक्स ऑफिस: लगातार घट रही है 'ओह माय गॉड 2' की दैनिक कमाई, जानिए कुल कारोबार  ओह माय गॉड 2
    बॉक्स ऑफिस: 'ओह माय गॉड 2' का संघर्ष जारी, रक्षाबंधन का भी नहीं मिला फायदा  ओह माय गॉड 2
    बॉक्स ऑफिस: अक्षय कुमार की 'ओह माय गॉड 2' ने शुक्रवार को कमाए इतने करोड़ रुपये  ओह माय गॉड 2

    बॉलीवुड समाचार

    'स्काई फोर्स': अक्षय ला रहे भारत के पहले और सबसे घातक हवाई हमले की अनकही कहानी अक्षय कुमार
    कंगना रनौत की फिल्म 'तेजस' का टीजर जारी, वायुसेना अधिकारी बन खूब जचीं अभिनेत्री कंगना रनौत
    ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा आजाद का आलोचनाओं पर छलका दर्द, बोलीं- पत्थर की नहीं बनी हूं सबा आजाद
    निर्माता अशोक पंडित को लेकर फैली अफवाह, गिरफ्तारी की मांग; हंसल मेहता ने भी लगाई फटकार   हंसल मेहता

    मनोरंजन

    देव आनंद: अभिनेता का 73 साल पुराना बंगला बिका, 400 करोड़ रुपये में हुआ सौदा  बॉलीवुड समाचार
    नाना पाटेकर ने स्टारडम पर कसा तंज, बोले- आजकल हर हफ्ते बदलते हैं पसंदीदा सितारे नाना पाटेकर
    #NewsBytesExplainer: फिल्म की रिलीज में क्या होती है डिस्ट्रीब्यूटर की भूमिका, कैसे करते हैं कमाई?  #NewsBytesExplainer
    #NewsBytesExplainer: हिंदी सिनेमा में कब और कैसे हुई फिल्म स्टूडियो की शुरुआत? जानिए कैसा रहा सफर #NewsBytesExplainer
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025