NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / भारतीय नागरिक नहीं हैं ये बॉलीवुड सितारे, जानिए किसके पास किस देश का पासपोर्ट 
    अगली खबर
    भारतीय नागरिक नहीं हैं ये बॉलीवुड सितारे, जानिए किसके पास किस देश का पासपोर्ट 
    इन सितारों के पास नहीं है भारतीय पासपोर्ट

    भारतीय नागरिक नहीं हैं ये बॉलीवुड सितारे, जानिए किसके पास किस देश का पासपोर्ट 

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Aug 16, 2023
    09:32 am

    क्या है खबर?

    अभिनेता अक्षय कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने प्रशंसकों को खुशखबरी दी। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उन्हें भारतीय पासपोर्ट मिल गया है।

    स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने भारतीय पासपोर्ट मिलने की सूचना दी। इससे पहले उनके पास कनाडा के पासपोर्ट था। इसके लिए वह अक्सर ट्रोल भी किए जाते थे।

    अक्षय के अलावा बॉलीवुड की कई अन्य हस्तियों के पास भी भारतीय नागरिकता नहीं है। आपको बताते हैं ऐसी हस्तियों के बारे में।

    #1

    दीपिका पादुकोण

    दीपिका पादुकोण बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकी हैं। वह भारतीय प्रशंसकों की चहेती कलाकारों में शुमार हैं।

    एक सफल अभिनेत्री होने के अलावा उनकी पहचान दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण की बेटी के रूप के भी है।

    कम ही लोग जानते हैं कि दीपिका आधिकारिक रूप से भारतीय नागरिक नहीं हैं। उनका जन्म कोपेनहेगन में हुआ था। उनके पास डेनमार्क की नागरिकता है।

    दीपिका ने 2007 में 'ओम शांति ओम' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

    #2

    आलिया भट्ट

    आलिया भट्ट ने हाल ही में अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' के प्रमोशन के दौरान अपनी नागरिकता का जिक्र किया था।

    आलिया कि मां सोनी राजदान के पास ब्रिटिश नागरिकता है, ऐसे में आलिया भी ब्रिटिश पासपोर्ट रखती हैं। आलिया जानेमाने निर्माता महेश भट्ट की बेटी हैं और बॉलीवुड में अपनी धाक जमा चुकी हैं।

    हाल ही में उन्होंने गैल गडोट की फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' से हॉलीवुड में डेब्यू किया है।

    #3

    इमरान खान 

    'डेल्ही बेली' और 'जाने तू या जाने ना' जैसी फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता इमरान खान का जन्म अमेरिका में हुआ था।

    वह अमेरिकी नागरिक हैं।

    इमरान बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के भांजे हैं। वह लंबे समय से बड़े पर्दे से गायब हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट से पर्दे पर अपनी वापसी के संकेत दिए थे।

    उनके इस संकेत से उनके प्रशंसक बेहद उत्साहित हो गए थे।

    #4

    जैकलीन फर्नांडिस

    जैकलीन फर्नांडिस ने साल '2009' में फिल्म अलादीन से बॉलीवुड में कदम रखा था। 'रेस 3', 'किक' जैसी फिल्मों से उन्होंने लोकप्रियता हासिल की।

    बॉलीवुड में जैकलीन अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं।

    जैकलीन श्रीलंका की रहने वाली हैं। 2006 में उन्होंने मिस श्रीलंका का खिताब भी जीता था। इसके बाद 2009 में उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा।

    #5

    कैटरीना कैफ

    बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने बॉलीवुड में 2003 में कदम रखा था। इतने सालों में उन्होंने न सिर्फ प्रशंसकों के दिलों में जगह बनाई है, बल्कि विक्की कौशल से शादी करके भारत में अपना घर भी बसा चुकी हैं।

    कैटरीना लंदन में पली-बढ़ी हैं और ब्रिटिश नागरिकता रखती हैं। करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें हिंदी में संवाद बोलने में काफी संघर्ष करना पड़ता था।

    कैटरीना इन दिनों अपनी फिल्म 'टाइगर 3' और 'मेरी क्रिसमस' के लिए चर्चा में हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    'सितारे जमीन पर' का पहला गाना 'गुड फॉर नथिंग' जारी, शंकर महादेवन ने दी आवाज  आमिर खान
    इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम का ऐलान, आयुष म्हात्रे करेंगे कप्तानी  अंडर-19 क्रिकेट
    दुश्मनों ने देख लिया जब सिंदूर बारूद बनता है तो नतीजा क्या होता है- प्रधानमंत्री मोदी नरेंद्र मोदी
    बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी 'रेड 2' की रफ्तार, 21वें दिन रहा ऐसा हाल  अजय देवगन

    बॉलीवुड समाचार

    कार्तिक आर्यन और करण जौहर ने मिलाया हाथ, 'दोस्ताना 2' के विवाद के बाद आए साथ करण जौहर
    तमन्ना भाटिया की 'आखिरी सच' का ट्रेलर जारी, दिल्ली के बुराड़ी कांड पर है आधारित तमन्ना भाटिया
    ठग सुकेश का जैकलीन फर्नांडिस के नाम खत, लिखा- अगला जन्मदिन साथ मनाएंगे मेरी जान जैकलीन फर्नांडिस
    टाइगर श्रॉफ ने आगामी फिल्मों के लिए कसी कमर, जल्द शुरू करेंगे 'सिंघम अगेन' की शूटिंग  टाइगर श्रॉफ
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025