मुंबई प्रदर्शन: आमिर खान की भांजी ने दिखाए चोट के निशान, बोलीं- और कितना डराओगे?
क्या है खबर?
आमिर खान की भांजी और अभिनेत्री जायन मैरी खान मुंबई में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद से चर्चा में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह कैमरे के सामने अपने चोट के निशान दिखाती हुई नजर आ रही हैं। उनका कहना है कि ज्यादा डराने से डर खत्म हाे जाता है। बता दें, पुलिस ने जायन को हिरासत में लेने के कुछ घंटे बाद उन्हें छोड़ दिया था।
वीडियो
जायन ने अपनी चोट दिखाते हुए वीडियो साझा किया
जायन ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा किया है, जिसमें वह अपने शरीर पर लगी चोट के निशान दिखा रही हैं। इसके साथ में उन्होंने लिखा, 'हमें इतना मत डराओ कि हमारे अंदर डर ही खत्म हो जाए।'
प्रदर्शन के बाद जायन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया, जिससे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के हालात पर सवाल उठने लगे हैं।
हालांकि, जायन ने यह नहीं बताया कि उन्हें चोट किस हालात में लगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
Zayn Marie Khan, niece of Aamir Khan, shared a video titled 'Democratic Fit Check' highlighting injuries sustained during her detention by the police. Prominent blue and yellow bruises were visible on her limbs. She was taken into custody alongside her cousin, actor Imran Khan. pic.twitter.com/wiGcFmFkRV
— Praveen Gavit (@praveengavit11) October 11, 2026
कारण
क्यों हिरासत में ली गई थीं जायन?
10 अक्टूबर को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में हुए प्रदर्शन के दौरान, जायन हिरासत में ली गई थीं। उनके अलावा, अभिनेता इमरान खान और उनकी गर्लफ्रेंड अलेखा वॉशिंगटन को भी हिरासत में लिया गया।
हालांकि, कुछ घंटे बाद पुलिस द्वारा उन्हें छोड़ दिया गया था।
यह विरोध प्रदर्शन कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की उस मांग के समर्थन में था, जिसमें वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ियों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई थी।