नोरा फतेही हैं इतनी संपत्ति की मालकिन, जानिए उनका गाड़ियों का कलेक्शन
दुनियाभर में 'दिलबर गर्ल' के नाम से मशहूर हुईं नोरा फतेही कभी अपने लुक्स को लेकर तो कभी अपने डांस की वजह से अक्सर चर्चा में रहती हैं। वह कई फिल्मों में अपने डांस का तड़का लगा चुकी हैं। डांस का जौहर दिखाने के बाद अब नोरा दर्शकों पर अपनी अदाकारी का जादू चलाने के लिए तैयार हैं। 6 फरवरी को नोरा अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए इस खास मौके पर उनकी संपत्ति के बारे में जानते हैं।
नोरा के पास है ये संपत्ति
मुंबई में नोरा का आलीशान आशियाना है, जिसकी कीमत करीब 10 करोड़ रुपये है। इस घर को पीटर मैरिनो ने डिजाइन किया है। नोरा के पास 5 करोड़ रुपये की एक वैनिटी वैन भी है। नोरा कुल 41 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं। वह एक गाने पर डांस करने के लिए 1 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं। नोरा के पास मर्सिडीज CLA 45 (40 लाख रुपये) और BME 5 सीरीज (66 लाख रुपये) जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं।
इन फिल्मों में नजर आएंगी नोरा
मौजूदा वक्त में नोरा अपनी आगामी फिल्म 'क्रैक' को लेकर चर्चा में हैं। इसमें उनकी जोड़ी पहली बार विद्युत जामवाल के साथ बनी है। यह फिल्म 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा प्रतीक गांधी और दिव्येंदु के साथ नोरा 'मडगांव एक्सप्रेस' में नजर आएंगी। इसके जरिए कुणाल खेमू पहली बार निर्देशक की कुर्सी संभाल रहे हैं। यह फिल्म 22 मार्च को रिलीज होगी। 'मटका', '100%' और 'KD- द डेविल' भी नोरा के खाते से जुड़ी है।