NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: जानिए फिल्ममेकर एसएस राजामौली से जुड़ी अनसुनी बातें
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: जानिए फिल्ममेकर एसएस राजामौली से जुड़ी अनसुनी बातें
    एसएस राजामौली से जुड़ी अनसुनी बातें

    जन्मदिन विशेष: जानिए फिल्ममेकर एसएस राजामौली से जुड़ी अनसुनी बातें

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Oct 10, 2022
    01:09 pm

    क्या है खबर?

    एसएस राजामौली फिल्म इंडस्ट्री के महान निर्देशकों में शामिल हैं। उनके पिता केवी विजयेंद्र प्रसाद का नाम भी मशहूर फिल्म निर्माताओं में लिया जाता है।

    'बाहुबली' ने राजामौली को हिंदी दर्शकों के बीच लोकप्रिय बना दिया।

    उनका जन्म 10 अक्टूबर, 1973 को अमरेश्वर कैंप में हुआ था। आज वह अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं।

    आइए उनके जीवन से जुड़ी अनसुनी बातों पर नजर डालते हैं।

    शिक्षा

    राजामौली ने की इंजीनियरिंग की पढ़ाई

    बहुत कम लोगों को पता होगा कि राजामौली का पूरा नाम कोदुरी श्रीशैला राजामौली है।

    वह अपनी शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद वह आंध्र प्रदेश चले गए थे। वहां जाकर उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई रेड्डी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से पूरी की।

    ये अलग बात है कि इंजीनियरिंग में उनका मन नहीं लगा और वह फिल्मों की दुनिया में चले आए।

    इंडस्ट्री में आने के बाद उन्होंने एक के बाद एक कई हिट फिल्में दी हैं।

    डायरेक्टोरियल डेब्यू

    फिल्म 'स्टूडेंट नंबर 1' से किया था निर्देशन में डेब्यू

    राजामौली ने ETV तेलुगु के एक शो के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर अपने करियर का आगाज किया था। इसके बाद 2001 में उन्होंने बड़े पर्दे का रुख किया।

    उन्होंने अपने निर्देशन की शुरुआत एक्शन फिल्म 'स्टूडेंट नंबर 1' से की थी। यह फिल्म 2001 में रिलीज हुई थी।

    इसी फिल्म के जरिए साउथ अभिनेता जूनियर NTR ने लीड एक्टर के तौर पर अपना डेब्यू किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।

    सफलता

    राजामौली ने करियर में नहीं दी है एक भी फ्लॉप फिल्म

    राजामौली सफलता की गारंटी बनकर उभरे हैं। उन्होंने अपने करियर में एक भी फ्लॉप फिल्म नहीं दी है।

    उनकी हालिया रिलीज हुई फिल्म 'RRR' ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। इस फिल्म को मेकर्स ने स्वतंत्र रूप से ऑस्कर पुरस्कारों के लिए भी नामित किया है।

    उनके खाते में 'सिम्हाद्री', 'छत्रपति', 'विक्रमारकुडु', 'मगधीरा', 'मर्यादा रमन्ना' और 'ईगा' जैसी सफल फिल्में शामिल हैं।

    शादी

    राजामौली ने 2001 में की थी शादी

    राजामौली की प्रेम कहानी काफी दिलचस्प है। प्रेम में पड़ने के बाद उन्होंने एक तलाकशुदा महिला रमा से 2001 में शादी की थी।

    रमा पहले से ही एक बेटे एसएस कार्तिकेय की मां थीं। पहले पति से तलाक के बाद उन्हें कार्तिकेय की कस्टडी मिली थी।

    राजामौली ने कहा था, "मुझे रमा की पहली शादी से हुए बेटे कार्तिकेय के साथ घुलने-मिलने में ज्यादा वक्त नहीं लगा।"

    फिल्ममेकर ने एक लड़की मयूखा को भी गोद लिया है।

    जानकारी

    क्या राजामौली पर बन रही है डॉक्यूमेंट्री?

    हाल में ऐसी खबरें आई थीं कि राजामौली पर एक डॉक्यूमेंट्री बन रही है। इसमें उनकी सफलता की कहानी से दर्शकों को रूबरू कराया जाएगा। न्यूज 18 को एक सूत्र ने बताया था कि इस प्रोजेक्ट की शूटिंग हाल में शुरू हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दक्षिण भारतीय सिनेमा
    जन्मदिन विशेष
    एसएस राजामौली

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    यौन उत्पीड़न के आरोप में मलयालम अभिनेता विजय बाबू गिरफ्तार यौन उत्पीड़न
    प्रियंका से कैटरीना तक, साउथ में इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों को नहीं मिली कामयाबी सेलिब्रिटी गॉसिप
    'बाहुबली' से 'बिल्ला' तक, OTT प्लेटफॉर्म पर देखिए प्रभास की ये पांच फिल्में प्रभास
    इस बीमारी से जूझ रही हैं श्रुति हासन, बोलीं- यह कठिन लड़ाई है इंस्टाग्राम

    जन्मदिन विशेष

    दो ओलंपिक पदक जीतने वाली इकलौती भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु, जानिए उनकी उपलब्धियां बैडमिंटन
    मशहूर कोरियोग्राफर 'गीता मां' से जुड़ी दिलचस्प बातें बॉलीवुड समाचार
    'सर्कस' से लेकर 'बैजू बावरा' तक, इन फिल्मों में नजर आएंगे रणवीर सिंह रणवीर सिंह
    कितनी संपत्ति के मालिक हैं पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी? विराट कोहली

    एसएस राजामौली

    एक्शन से भरपूर राजामौली की फिल्म 'RRR' का हिंदी ट्रेलर रिलीज बॉलीवुड समाचार
    आलिया-रणबीर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को दक्षिण भाषाओं में पेश करेंगे एसएस राजामौली करण जौहर
    सलमान ने किया 'बजरंगी भाईजान 2' का ऐलान, केवी विजेंद्र लिखेंगे स्क्रिप्ट सलमान खान
    क्या सलमान के लिए फिल्म लिख रहे हैं एसएस राजामौली? बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025